
उत्तर प्रदेश में मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को एक पत्र मिला है, जिसमें मेरठ सहित नौ रेलवे स्टेशन को 6 दिसंबर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। स्टेशन अधीक्षक को मंगलवार को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। धमकी को देखते हुए आनन-फानन में मेरठ सिटी स्टेशन के अलावा कैंट स्टेशन, परतापुर स्टेशन समेत कई स्टेशनों पर सुरक्षा सख्त कर दी गई है।
Published: undefined
रेलवे पुलिस के पुलिस उपाधीक्षक सुदेश कुमार गुप्ता ने पत्र की पुष्टि करते हुए बुधवार को बताया कि मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन अधीक्षक के कार्यालय को मंगलवार को धमकी भरा पत्र मिला है। इस संबंध में मेरठ सिटी रेल थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 505/2 के तहत केस दर्ज किया गया है। गुप्ता ने कहा कि प्रथमदृष्टया यह किसी की शरारत लग रही है। ऐसा ही एक पत्र 30 अक्टूबर को हापुड़ स्टेशन अधीक्षक को भी मिला था, जिसके बाद स्टेशन परिसर में जांच अभियान चलाया गया था।
Published: undefined
इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि एक डाककर्मी पत्र लेकर कार्यालय आया था। पत्र में रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस पत्र में 6 दिसंबर को मेरठ के अलावा गाजियाबाद, हापुड़, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, खुर्जा, कानपुर, लखनऊ, शाहजहांपुर सहित कई रेलवे स्टेशनों के अलावा अयोध्या के हनुमानगढ़ी, रामजन्मभूमि, मेरठ, इलाहाबाद, गाजियाबाद, समेतप्रदेश के कई मंदिरों को बम से उड़ाने की भी धमकी दी गई है।
Published: undefined
इस घटना के बाद मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरुवार को होने वाले दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी है। मेरठ के पुलिस अधीक्षक (शहर) विनीत भटनागर ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर अतिरिक्त सुरक्षा बरती जा रही है। सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया है। दूसरी ओर रेल पुलिस ने धमकी भरे पत्र की जांच तेज कर दी है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined