सिनेमाघर पूरी क्षमता से खोले जाने पर केंद्रीय गृह मंत्रालय का तमिलनाडु सरकार को नोटिस, कहा बदले आदेश
तमिलनाडु सरकार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने निर्देश दिया है कि वह सिनेमाघरों को पूरी क्षमता से खोलने के अपने आदेश को बदले। तमिलनाडु सरकार ने 4 जनवरी को ही सिनेमाघरों को 100 फीसदी क्षमता से खोलने की अनुमति दी थी।
By नवजीवन डेस्क
फोटो : Getty Images
तमिलनाडु के सिनेमा प्रेमियों के लिए अच्छी खबर नहीं है। केंद्र सरकार ने तमिलनाडु के उस आदेश पर कड़ी आपत्ति जताई है जिसमें राज्य के सभी सिनेमाघरों को पूरी क्षमता यानी 100 फीसदी सीटिंग के साथ खोलने की अनुमति दी गई थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तमिलनाडु सरकार को नोटिस जारी कर कहा है कि राज्य सरकार अपने आदेश को बदले। गृह मंत्रालय ने कहा है कि तमिलनाडु सरकार का यह आदेश कोरोना नियमों के पालन के लिए जारी आपदा प्रबंधन अधिनियम के दिशा निर्देशों का उल्लंघन है।
Published: undefined
गृह मंत्रालय ने कहा है कि कोई भी राज्य सरकार या केंद्र शासित प्रदेश कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए जारी आपदा प्रबंधन अधिनियम के दिशा निर्देशों को हल्का या बदल नहीं सकता है। केंद्र ने कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा 28 दिसंबर 2020 को जारी गाइलाइंस के मुताबिक ही कोरोना नियमों का पालन होना चाहिए।