हालात

कारोबार से लेकर आतंकवाद जैसे कई मुद्दों पर बात करने भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पोए

मोदी के दूसरे कार्यकाल में पहली बार भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पोए की यात्रा कूटनीतिक और कारोबारी लिहाज से अहम मानी जा रही है। पोम्पोए 27 जून तक भारत के दौरे पर रहेंगे।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पोए बीती रात भारत पहुंच गए। अपने भारत दौरे के दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने इस दौरे की जानकारी देते हुए कहा, "चुनाव के बाद भारत-अमेरिका के बीच यह पहली उच्चस्तरीय बातचीत होगी."

कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों पक्षों के बीच ईरान के साथ बढ़ती अमेरिकी तनातनी और चीन के साथ अमेरिकी ट्रेड वार पर चर्चा होगी। कारोबारी जंग के बीच संभव है कि दोनों देश घरेलू उत्पादन पर जोर देंगे, और भारत मेक इन इंडिया के लिए नए निवेशकों को खुला न्यौता दे सकता है। इसके साथ ही अमेरिका द्वारा हाल ही में खत्म हुए भारत के 'जनरलाइजड सिस्टम ऑफ प्रेफ्रेंस' (जीएसपी) पर भी बातचीत हो सकती है. कारोबार से इतर आतंकवाद और रूस के मिसाइल सिस्टम की खरीद जैसे विषयों पर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।

पोम्पोए मध्य पूर्व में अपने पुरानी साथी सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात से होते हुए भारत पहुंच रहे हैं। पोम्पोए ने दोनों देशों के साथ मिलकर समुद्री निगरानी तंत्र को मजबूत बनाने पर जोर दिया। ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर यह मुलाकार अहम कही जा रही थी. माना जा रहा है कि अमेरिका विदेश मंत्री की यात्राओं का मकसद ईरान के खिलाफ एक वैश्वविक गठबंधन तैयार करना भी है।

इसके अलावा पोम्पोए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल से भी मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि दोनों के बीच आतंकवाद और रक्षा के मुद्दों पर बातचीत होगी।

एजेंसी इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में विपक्ष का जोरदार हंगामा, शाह सदन में आओ के लगे नारे, लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • केरल में भारी बारिश से बढ़ी परेशानी, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात, राहत शिविरों में पहुंचाए जा रहे लोग

  • ,
  • TVK सरकार का पहला बजट: दुल्हनों को 8g सोने का सिक्का; रेशमी साड़ी, छात्रों को लैपटॉप... जानें क्या-क्या मिला

  • ,
  • यूपी: 'खाद के लिए कतार में किसान', अखिलेश यादव बोले- भाजपाई भ्रष्टाचार’ का नाला जब तक बहता रहेगा, कुछ भी नहीं बदलेगा

  • ,
  • राम मंदिर 'चढ़ावा चोरी' और छात्रों पर कार्रवाई के खिलाफ संसद में विपक्ष का मार्च, 'चंदा चोर, गद्दी छोड़' के लगे नारे