हालात

ग्वालियर में मंत्री के पैर रखते ही ढह गई दीवार, चैंबर में गिरते-गिरते बचे

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अमृत योजना के तहत बनाए जा रहे चैम्बर का निरीक्षण कर रहे थे तभी भ्रष्टाचार की पोल खुल गई। उर्जा मंत्री ने जिस दीवार पर पैर रखा तो वह ढह गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अमृत योजना के तहत बनाए जा रहे चैम्बर का निरीक्षण कर रहे थे तभी भ्रष्टाचार की पोल खुल गई। उर्जा मंत्री ने जिस दीवार पर पैर रखा तो वह ढह गई। मौके पर ही मंत्री ने निर्माण कार्य की जांच के आदेश दिए है।

Published: undefined

मिली जानकारी के अनुसार, ग्वालियर के मानसिक आरोग्यशाला के पास रविवार को अमृत योजना के तहत चैंबर बनाया जा रहा है । रविवार को उर्जा मंत्री इस क्षेत्र से गुजर रहे थे तो उन्होंने अपनी गाड़ी रोक दी। मंत्री तोमर ने कार्य की गुणवत्ता चेक करने के लिए चैंबर की दीवार को जैसे ही पैर रखकर हिलाया तो वह दीवार ढह गई। मंत्री भी गिरते गिरते बचे। मंत्री ने इस पर सख्त नाराजगी जताई और अधिकारियों के साथ मिर्माण कंपनी को भी फटकार लगाई।

Published: undefined

अमृत योजना में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर कई बार सवाल उठ चुके हैं। निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने कंपनी के अधिकारियों को फटकार लगई साथ ही कंपनी केा पत्र लिखने के निर्देश दिए। साथ ही कंपनी पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी किया है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • खेल: सूर्यवंशी को सूर्यकुमार का खास संदेश और अफगानिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शापूर जादरान का निधन

  • ,
  • संजय राउत ने राम मंदिर ट्रस्ट में 2000 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया, पूरे ट्रस्ट के खिलाफ FIR की मांग की

  • ,
  • सिनेजीवन: दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सायरा बानो और बारुईपुर केस पर मुनमुन दत्ता ने जताया दुख

  • ,
  • वायनाडः भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई, प्रियंका गांधी ने लोगों से बचाव कार्यों में मदद की अपील की