हालात

बेंगलुरु: एचएएल एयरपोर्ट पर मिराज फाइटर प्लेन क्रैश, एक पायलट की मौत, एक सुरक्षित

बेंगलुरु में मिराज 2000 ट्रेनर फाइटर विमान के क्रैश हो जाने से एक पायलट की मौत हो गई है जबकि एक पायलट की जान बच गई है। ये हादसा बेंगलुरु के एचएएल एयरपोर्ट के निकट हुआ। बताया जा रहा है कि प्लेन में दो ही पायलट सवार थे।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

बेंगलुरु में एचएएल के एयरपोर्ट पर ट्रेनर फाइटर एयरक्राफ्ट मिराज 2000 क्रैश हो गया है। बताया जा रहा है कि इस क्रैश में एक पायलट की मौत हो गई है। जबकि एक पायलट सुरक्षित हैं।

खबरों के मुताबिक, क्रैश हुआ यह एयरक्राफ्ट हिंदूस्तान एयरोन्यूटिक लिमिटेड यानी एचएएल का था। विमान क्रैश का ये हादसा शुक्रवार की सुबह बेंगलुरु के एचएएल एयरपोर्ट पर हुआ। जब हादसा हुआ तब दोनों प्लेन से पैराशूट के साथ कूद गए थे। नीचे कूदने के बाद एक पायलट की मलबे में दबने से मौत हो गई जबकि दूसरे की जान बच गई है।

वायुसेना ने अपने आधिकारिक बयान बताया, “आज सुबह मिराज 2000 ट्रेनर विमान एचएएल द्वारा अपग्रेड किए जाने के बाद एचएएल हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दिए गए हैं।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नगर निकाय चुनाव, जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत में कुछ मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के निर्देश

  • ,
  • मुंबई मार्च से पहले भावुक हुए मनोज जरांगे पाटिल, बोले- यह मेरी आखिरी मुलाकात हो सकती है, लड़ाई रुकनी नहीं चाहिए

  • ,
  • दुबई भागने की फिराक में था गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी, धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

  • ,
  • SIR IN DELHI: मैं घर पर नहीं हूं तो मेरा वोट कट जाएगा, कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव का सीधा सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने एआई रेगुलेशन को किया नामंजूर और पाक की मोस्ट वांटेड लिस्ट में मसूद अजहर पर ₹70 लाख का इनाम