हालात

स्वामी अग्निवेश ने कहा, मॉब लिंचिंग के आरोपियों के साथ हो आतंकियों जैसा व्यवहार, यूएपीए के तहत चले मुकदमा

सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश ने मांग की है कि मॉब लिंचिंग के आरोपियों के साथ आतंकवादियों की तरह व्यवहार किया जाना चाहिए और उन पर आतंकवाद निरोधक कानून यूएपीए के तहत मुकदमा चलाया जाना चाहिए।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश

सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश ने एक बयान में कहा है कि मॉब लिंचिंग करने वाले लोगों के साथ आतंकवादियों जैसा बर्ताव किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर आतंकवाद निरोधक कानून यूएपीए के तहत मुकदमा चलाया जाना चाहिए।

अग्निवेश पर पिछले महीने झारखंड के पाकुड़ में भगवा समूहों के सदस्यों ने हमला किया था। उन्होंने आरोप लगाए कि झारखंड पुलिस उन पर 17 जुलाई को हमला करने के मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर पूरी घटना की एसआईटी जांच की मांग करेंगे।

Published: 04 Aug 2018, 8:28 AM IST

स्वामी अग्निवेश ने आरोप लगाए कि 15 दिनों बाद भी अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है जबकि आरोपियों की पहचान बीजेपी सहित भगवा संगठनों के सदस्यों के तौर पर हुई है। यह स्पष्ट है कि आरोपियों ने उच्चतर स्तर पर मिले आदेशों से मुझ पर हमला किया है। केंद्र और झारखंड की बीजेपी सरकारें इसमें संलिप्त हैं।

Published: 04 Aug 2018, 8:28 AM IST

स्वामी अग्निवेश ने कहा कि वह इस महीने लुधियाना और सहारनपुर के अलावा केरल के विभिन्न हिस्सों का दौरा करेंगे, ताकि मॉब लिंचिंग और दलितों, अल्पसंख्यकों तथा आदिवासियों के खिलाफ अत्याचारों के विरूद्ध होने वाले प्रदर्शनों को मजबूती प्रदान किया जा सके।

Published: 04 Aug 2018, 8:28 AM IST

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 04 Aug 2018, 8:28 AM IST