हालात

बीजेपी शासित झारखंड में फिर मॉब लिंचिंग, गोकशी के शके में भीड़ ने एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला, दो किया अधमरा

झारखंड के कर्रा थाना क्षेत्र में ग्रामीणों को किसी ने सूचना दी कि कुछ लोग प्रतिबंधित मांस बेच रहे हैं। सूचना के बाद स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। इस दौरान भीड़ ने युवकों की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बीजेपी शासित राज्यों में मॉब लिंचिंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। तबरेज अंसारी के बाद एक बार फिर झारखंड में मॉबलिंच का मामला समाने आया है। ताजा मामला झारखंड के कर्रा थाना क्षेत्र के जलटंडा सुआरी गांव का है। यहां पर गोकशी के शक में भीड़ ने तीन युवकों की जमकर पिटाई की। भीड़ ने एक युवक को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। बाकी के दो युवकों को अधमरा करके छोड़ दिया।

खबरों के मुताबिक, ग्रामीणों को किसी ने सूचना दी कि कुछ लोग प्रतिबंधित मांस बेच रहे हैं। सूचना के बाद स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। तीनों युवकों को कथित तौर पर भीड़ ने मांस के साथ पकड़ लिया। इस दौरान भीड़ ने युवकों की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। घटना के बारे में किसी ने पुलिस को सूचान दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को भीड़ से छुड़ाया और अस्पताल लेकर निकली। इस दौरान एक युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दो युवकों की हालत गंभीर है। दोनों को रिम्स रेफर किया गया।

मृतक की पहचान कलंतुस बारला के रूप में हुई जो लापुंग थाना इलाके के गोपालपुर का रहने वाला था। वहीं घायल फिलीप होरो और फागु कच्छप स्थानीय कर्रा के रहने वाले हैं। डीआजी एवी होमकर ने बताया कि इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी के आरोपियों की तलाश की जा रही है।

झारखंड में मॉब लिंचिंग का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले जून 2019 में 22 साल के तबरेज अंसारी नाम के एक युवक को बाइक चोरी के शक में भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला था। अस्पताल में इलाज के दौरान तबरेज की मौत हो गई थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: कोलकाता में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 9 लोगों की मौत, झारखंड में रद्द हुईं 44 परीक्षाएं

  • ,
  • दिल्लीः पूर्व मंत्री और AAP नेता सत्येंद्र जैन समेत छह गिरफ्तार, एसटीपी टेंडर घोटाले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, दिल्ली जल बोर्ड परियोजनाओं में भ्रष्टाचार का आरोप, ACB ने की कार्रवाई

  • ,
  • अखिलेश यादव का बीजेपी पर निशाना, बोले- पीडीए के दबाव में सहयोगियों को सीटें देने की तैयारी, प्लान होगा फेल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी रिफाइनरी पर हूती का बड़ा ड्रोन हमला और ट्रंप बोले- किम जोंग ने दिया सकारात्मक जवाब