हालात

मोदी के मंत्री ने ‘सुशासन बाबू’ के शासन पर उठाए सवाल, कहा, बिहार में है आपराधियों का बोलबाला

केंद्रीय मंत्री और आरएलएसपी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में लगातार हो रही आपराधिक घटनाएं शासन-प्रशासन के लिए चुनौती बन गई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधियों के मन से शासन के प्रति भय निकल गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया केंद्रीय मंत्री उपेद्र कुशवाहा ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं

केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एक बार फिर बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में अराजकता फैली है और अपराधियों के मन से शासन-प्रशासन के प्रति भय निकल गया है। हाजीपुर में पूर्व वार्ड पार्षद प्रत्याशी संजीव श्रीवास्तव की हत्या के बाद मंगलवार को पीड़ित परिवार से यहां मिलने पहुंचे कुशवाहा ने इस घटना की निंदा करते हुए इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक दल में शामिल आरएलएसपी के अध्यक्ष ने कहा, “बिहार में लगातार हो रही ऐसी घटनाएं शासन, प्रशासन के लिए चुनौती जैसी हैं। राज्य में अपराधियों के मन से शासन के प्रति भय निकल गया है। ऐसे मामलों में मुख्यमंत्री को संज्ञान लेना चाहिए।”

उल्लेखनीय है कि वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र में रविवार को अपराधियों ने नगर परिषद के पूर्व वार्ड प्रत्याशी संजीव कुमार श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

इससे पहले भी कुशवाहा बिहार की कानून-व्यवस्था और शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधते रहे हैं।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई

  • ,
  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल