
आज शाम होने वाले मोदी सरकार के बड़े कैबिनेट फेरबदल को कांग्रेस ने निरर्थक बताते हुए आरोप लगाया है कि देश में मुंह बाये खड़े मुद्दे साबित करते हैं कि बीजेपी ठीक से शासन करने में विफल रही है और इसके लिए उसे कैबिनेट में बदलाव नहीं, अपने विजन में फेरबदल की जरूरत है।
Published: 07 Jul 2021, 5:27 PM IST
एक बयान में कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा, ''कैबिनेट में फेरबदल व्यर्थ है, क्योंकि जब अर्थव्यवस्था, रोजगार, स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे, राष्ट्रीय सुरक्षा की बात आती है तो बीजेपी सरकार पूरी तरह से असफल है। बीजेपी सरकार को पोर्टफोलियो फेरबदल के बजाय अपने विजन और शासन को रीसेट करने की आवश्यकता है।''
Published: 07 Jul 2021, 5:27 PM IST
बता दें कि उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में 2022 के चुनाव से पहले मोदी 2.0 का पहला बड़ा फेरबदल आज शाम को होने वाला है। कैबिनेट विस्तार से पहले वर्तमान कैबिनेट के करीब एक दर्जन मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है, जिनमें स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, श्रम मंत्री जे एस गंगवार के नाम प्रमुख हैं।
Published: 07 Jul 2021, 5:27 PM IST
वहीं आज के कैबिनेट फेरबदल में बिहार का दबदबा रहने की संभावना है, क्योंकि जनता दल यूनाइटेड केंद्र में वापसी करने जा रही है और रामविलास पासवान के निधन के बाद एलजेपी से पशुपति कुमार पारस भी कैबिनेट में शामिल होने जा रहे हैं। कैबिनेट में शामिल होने वाले प्रमुख नामों में बीजेपी से ज्योतिरादित्य सिंधिया, सबार्नंद सोनोवाल, नारायण राणे के नाम शामिल हैं।
Published: 07 Jul 2021, 5:27 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 07 Jul 2021, 5:27 PM IST