हालात

नौकरशाही में 'लेटरल एंट्री' के मुद्दे पर झुकी मोदी सरकार, विज्ञापन रद्द करने के लिए UPSC के अध्यक्ष को लिखा पत्र

नौकरशाही में 'लेटरल एंट्री' का पूरा विपक्ष पुरजोर विरोध कर रहा था। यहां तक कि आंदोलन की चेतावनी तक दे दी गई थी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि आरक्षण छीनकर संविधान को बदलने का ‘‘भाजपाई चक्रव्यूह’’ है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

विपक्ष के विरोध के बाद नौकरशाही में 'लेटरल एंट्री' के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार झुक गई है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशानुसार लेटरल एंट्री विज्ञापन रद्द करने के लिए UPSC के अध्यक्ष को पत्र लिखा है।

नौकरशाही में 'लेटरल एंट्री' का पूरा विपक्ष पुरजोर विरोध कर रहा था। यहां तक कि आंदोलन की चेतावनी तक दे दी गई थी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि आरक्षण छीनकर संविधान को बदलने का ‘‘भाजपाई चक्रव्यूह’’ है।

खड़गे ने कहा, "मोदी सरकार का, लेटरल एंट्री का प्रावधान संविधान पर हमला क्यों है? सरकारी महकमों में रिक्तियां भरने के बजाय, पिछले 10 वर्षों में अकेले सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में ही भारत सरकार के हिस्सों को बेच-बेच कर, 5.1 लाख पद बीजेपी ने ख़त्म कर दिए हैं। अनुबंधित भर्ती में 91 प्रतिशत इजाफा हुआ है। एससी, एसटी, ओबीसी के 2022-23 तक 1.3 लाख पद कम हुए हैं।"

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हम लेटरल एंट्री गिने-चुने विशेषज्ञों को कुछ विशेष पदों में उनकी उपयोगिता के अनुसार नियुक्त करने के लिए लाए थे। पर मोदी सरकार ने लेटरल एंट्री का प्रावधान सरकार में विशेषज्ञ नियुक्त करने के लिए नहीं, बल्कि दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्गों का अधिकार छीनने के लिए किया है।’’ खड़गे ने आरोप लगाया कि ‘एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के पद अब आरएसएस के लोगों को मिलेंगे। यह आरक्षण छीनकर संविधान को बदलने का भाजपाई चक्रव्यूह है।

इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आंदोलन की चेतावनी दे डाली थी। उन्होंने कहा था कि बीजेपी सरकार इसे तत्काल वापस ले, क्योंकि ये देशहित में भी नहीं है। बीजेपी अपनी दलीय विचारधारा के अधिकारियों को सरकार में रखकर मनमाना काम करवाना चाहती है। अखिलेश यादव ने कहा था कि देशभर के अधिकारियों और युवाओं से आग्रह है कि यदि बीजेपी सरकार इसे वापस न ले तो आगामी 2 अक्टूबर से एक नया आंदोलन शुरू करने में हमारे साथ कंधे-से-कंधा मिलाकर खड़े हों।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 20 Aug 2024, 1:43 PM IST

  • सिनेजीवन: 'टॉलीवुड के प्रिंस' महेश बाबू मनाएंगे 51वां जन्मदिन और चार्ली चौहान ने क्रिकेटर रमनदीप सिंह संग रचाई शादी

  • ,
  • प्रधानमंत्री के पास ‘गद्दारों’ के लिए समय, प्रदर्शनकारी युवाओं के लिए नहींः उद्धव ठाकरे

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'दोबारा हो परीक्षा, निष्पक्ष जांच की भी मांग', JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

  • ,
  • बटाला ग्रेनेड हमले में शामिल तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पंजाब के पुलिस ठिकानों को बनाना चाहता था निशाना

  • ,
  • JPSC-JSSC विवाद: सरकार और छात्रों के बीच हुई बैठक, मंत्रियों ने धरना खत्म करने की अपील की, छात्र बोले- मांगे पूरी करो