हालात

'मोदी सरकार कुछ दिनों में दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को भी करने जा रही गिरफ्तार', CM केजरीवाल का खुलासा

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे लगता है कि सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को फर्जी मामलों में जेल में डालकर ये लोग दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो अच्छे काम हो रहे हैं उन्हें रोकना चाहते हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने स्वास्थ्य मंत्री की गिरफ्तारी पर एक बार फिर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही कुछ और गिरफ्तारी की आशंका जताई। उन्होंने कहा, “विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली है कि अगले कुछ दिनों में केंद्र सरकार मनीष सिसोदिया को भी गिरफ्तार करने जा रही है। पता चला है कि केंद्र सरकार ने सभी जांच एजेंसियों को मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई न कोई फर्जी मामला तैयार करने को कहा है।”

उन्होंने कहा, “मनीष सिसोदिया भारत की शिक्षा क्रांति के जनक हैं, आज़ाद भारत के इतिहास के शायद वे सबसे अच्छे शिक्षा मंत्री हैं। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 18 लाख बच्चे पढ़ते हैं, मनीष जी ने इन बच्चों को सुनहरे भविष्य की उम्मीद दी है।”

Published: undefined

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, “मुझे लगता है कि सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को फर्जी मामलों में जेल में डालकर ये लोग दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो अच्छे काम हो रहे हैं उन्हें रोकना चाहते हैं परन्तु चिंता मत कीजिए मैं ऐसा नहीं होने दूंगा। सभी अच्छे काम चलते रहेंगे।”

सीएम केजरीवाल ने कहा, “मेरा प्रधानमंत्री से हाथ जोड़कर अनुरोध है कि एक-एक करके जेल में डालने की बजाए आप आम आदमी पार्टी के सभी मंत्रियों, विधायकों को एक साथ जेल में डाल दीजिए। सभी एजेंसियों को बोल दीजिए कि एक साथ सारी जांच कर लें। आप एक-एक मंत्री को गिरफ्तार करते हैं, इससे जनता के कामों में बाधा होती है।”

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: बंगाल के हल्दिया रिफाइनरी में लगी आग, फीफा विश्वकप में उलटफेर, जर्मनी के बाद नीदरलैंड्स भी बाहर

  • ,
  • जयपुर पैरामेडिकल परीक्षा में नकल का खुलासा, 45 छात्रों को पास कराने की डील, हंगामे के बाद सेंटर की परीक्षाएं रद्द

  • ,
  • 'इंडिया' गठबंधन ने चुनाव से जुड़े मुद्दों पर CJI को पत्र भेजा, जयराम बोले- विपक्षी दल एकजुटता, एकता और दृढ़ता के...

  • ,
  • पश्चिम बंगाल: हल्दिया में नेफ्था पाइपलाइन में भीषण आग, 20 से अधिक लोग घायल, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर

  • ,
  • FIFA WC 2026: 'बिल्ड-अप प्ले बहुत धीमा था', विश्व कप से बाहर होने के बाद जर्मनी में गहरी निराशा