हालात

बालाकोट ‘एयर स्ट्राइक’ करने वाली मोदी सरकार की अपील, ‘पीएम मोदी की यात्रा के लिए हवाई क्षेत्र खोले पाकिस्तान’

पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी संगठन जैश के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी। अगले दिन ही पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों ने कश्मीर में घुसपैठ की थी। इसके बाद दोनों देशों ने एक-दूसरे के लिए हवाई क्षेत्र बंद कर दिए थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पाकिस्तान को सबक सिखाने की बात करने वाली केंद्र की मोदी सरकार को पीएम मोदी की किर्गिस्तान यात्रा के लिए पाकिस्तान से हवाई क्षेत्र खोलने की अपील करनी पड़ी है। पीएम मोदी 13 और 14 जून को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में शामिल होने के लिए किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक जाएंगे। भारत ने पाकिस्तान से अपील की है कि वह अपना हवाई क्षेत्र खोल दे, ताकि पीएम मोदी किर्गिस्तान यात्रा पर जा सकें।

पुलवामा में आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी। मोदी सरकार ने दावा किया था कि एयर स्ट्राइक में जैश के कई आतंकी मारे गए थे। एयर स्ट्राइक के अगले दिन ही पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों ने कश्मीर में घुसपैठ की थी। इसके बाद से ही दोनों देशों ने एक-दूसरे के लिए अपने हवाई क्षेत्र बंद कर दिए थे।

हालांकि इससे पहले पाकिस्तान ने 21 मई को पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बिश्केक यात्रा के लिए हवाई क्षेत्र खोल दिया था। ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार भी पाकिस्तान पीएम मोदी के लिए अपना हवाई क्षेत्र इस्तेमाल की छूट दे सकता है। पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से किर्गिस्तान जाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को करीब 4 घंटे लगेंगे। अगर पाकिस्तान इजाजत नहीं देता है तो पीएम मोदी को किर्गिस्तान पहुंचने में करीब 8 घंटे का वक्त लग सकता है। यही वजह है कि केंद्र सरकार ने पाकिस्तान से अपील की है कि वह पीएम मोदी के लिए अपना हवाई क्षेत्र इस्तेमाल करने की इजाजत दे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 09 Jun 2019, 6:12 PM IST

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति