हालात

मोदी सरकार का अहंकार, मित्र-प्रेम और विफलता से महंगाई, बेरोजगारी, कृषि संकट, चीन के कब्जे की जड़े जुड़ी- राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अन्याय के विरुद्ध आवाज़ उठाने के साथ ही, हम कांग्रेस शासित राज्यों में जनता के मुद्दों को सुलझा रहे हैं- जन के मन की बात सुन रहे हैं।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा कि महंगाई, बेरोज़गारी, कृषि संकट, चीन के क़ब्ज़े- सबकी जड़ एक ही है। मोदी सरकार का अहंकार, मित्र-प्रेम और विफलता।

उन्होंने आगे कहा कि अन्याय के विरुद्ध आवाज़ उठाने के साथ ही, हम कांग्रेस शासित राज्यों में जनता के मुद्दों को सुलझा रहे हैं- जन के मन की बात सुन रहे हैं।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने मंगलवार को संसद में किसानों का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों को मुआवजा और परिवार के सदस्यों को नौकरी मिली चाहिए। सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि आप की सरकार कह रही है कि कोई किसान शहीद नहीं हुआ और आपके पास नाम नहीं हैं। उन्होंने किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों के नाम लोकसभा में दिखाते हुए कहा कि किसानों का जो हक है, वह उन्हें मिलना चाहिए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो