
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में वृद्धि की घोषणा पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गलत नीतियों के कारण पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का असर भारत में उम्मीद से कहीं पहले ही महसूस किया जाने लगा है।
Published: undefined
पश्चिम एशिया संकट के बीच सरकार ने बुधवार को भारत में वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी की है। असम के नाजिरा में एक चुनावी रैली से इतर संवाददाताओं से बातचीत में प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार की नीतियों के कारण आगे और भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
Published: undefined
प्रियंका गांधी ने कहा, “अगर प्रधानमंत्री मोदी ने नीतियों को थोड़ा संतुलित रखा होता और देश को अमेरिका और इजरायल का गुलाम न बनाया होता, तो ऐसी स्थिति इतनी जल्दी पैदा न होती।” कांग्रेस नेता ने कहा, “निश्चित रूप से एक वैश्विक संकट है, लेकिन हमें यह भी समझने की जरूरत है कि सरकार की कुछ नीतियों के कारण आगे और भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।”
Published: undefined
वहीं कांग्रेस उम्मीदवार देबब्रत सैकिया के समर्थन में नाजिरा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इस संसाधन संपन्न राज्य में केवल एक परिवार सब कुछ लूट रहा है जबकि आम लोगों के पास कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि जब वे लूटपाट नहीं कर रहे होते हैं तो खदानें, जमीनें और हर संपत्ति बड़े उद्योगपतियों को सौंप दी जाती है।’’
Published: undefined
प्रियंका गांधी ने असम में बीजेपी नीत सरकार के दौरान हर मोर्चे में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाते हुए शारदा, स्मार्ट सिटी और एनसी हिल्स जैसे कई पुराने घोटालों का मुद्दा उठाया। उन्होंने दावा किया, ‘‘बीजेपी ने कहा था कि उसने ‘डबल इंजन’ वाली सरकार दी है। असल में यह दोहरी गुलामी वाली सरकार है। प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका की गुलामी में लगे हैं और हिमंत विश्व शर्मा मोदी की गुलामी कर रहे हैं।’’
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined