हालात

मोदी सरकार ने मानी अपनी गलती, ब्याज दर घटाने के फैसले पर यू टर्न, वित्त मंत्री बोलीं- गलती से निकला था आदेश

मोदी सरकार ने ब्याज दर घटाने के फैसले पर यू टर्न लिया है। 24 घंटे के भीतर वित्त मंत्रालय ने अपना आदेश वापस ले लिया। वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि गलती से ब्याज दर घटाने का आदेश जारी हो गया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मोदी सरकार ने छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर में कटौती करने का फैसला वापस ले लिया है। 24 घंटे के भीतर वित्त मंत्रालय ने अपना आदेश वापस ले लिया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। वित्त मंत्री ने कहा है कि यह आदेश गलती से निकल गया था।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत सरकार की छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर वही रहेगी जो वित्त वर्ष 2020-2021 की आखिरी तिमाही में थी। यानी मार्च 2021 की ब्याज दर ही आगे भी मिलेगी। जारी किए गए आदेश वापस लिए जाएंगे।

गौरतलब है कि देर रात ही खबर आई थी कि वित्तीय वर्ष 2021- 22 की पहली तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं पर बयाज दर घटा दी गई है। बुधवार को कहा गया था कि छोटी योजनाओं पर ब्याज दर में 1.10% तक कटौती की गई है। वहीं पीपीएफ पर मिलने वाले ब्याज दर को 7.1 फीसदी से घटाकर 6.4 फीसदी सालाना कर दिया गया था। नई दरें 1 अप्रैल, 2021 यानी आज से ही लागू होने वाली थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: तेलंगाना में बेकाबू बस ने कई वाहनों को रौंदा, 1 की मौत, टीम इंडिया ने नकवी के हाथों नहीं ली ट्रॉफी

  • ,
  • विमेंस एशिया कप में श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी से रचा दिया इतिहास, पूनम यादव का 8 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

  • ,
  • राजस्थान निकाय चुनाव रिजल्ट: अब तक कांग्रेस ने कहां-कहां दर्ज की जीत, किन शहरों में BJP को दी टक्कर?

  • ,
  • गुरुग्राम में 'ऑपरेशन सफेद सागर' के पूर्व सैनिक पर लोहे की रॉड से हमला, पुलिस पर देर से आने के आरोप, क्या है मामला

  • ,
  • एलेक्जेंडर ज्वेरेव का करिश्माई प्रदर्शन जारी, अमेरिका के शेल्टन को हराकर पहली बार जीता US ओपन 2026 का खिताब