हालात

किसान आंदोलन पर कनाडाई पीएम की राय से सकते में मोदी सरकार, सधी प्रतिक्रिया में बताया गैरजरूरी टिप्पणी

भारत में पिछले कई दिनों से जारी किसानों के प्रदर्शन को लेकर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने टिप्पणी करते हुए इसे चिंताजनक बताया है। इस पर भारत के विदेश मंत्रालय ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए ऐसी टिप्पणियों को गैरजरूरी करार दिया है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

मोदी सरकार के विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में देश भर से आए किसानों का आंदोलन अब अंतरराष्ट्रीय चर्चा का विषय बनता जा रहा है। पिछले लंबे समय से देश भर, खासकर पंजाब के किसानों के आंदोलन को लेकर कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रुडो समेत कई कनाडाई नेताओं ने टिप्पणी की है। पीएम ट्रुडो ने किसानों के प्रदर्शन को लेकर कहा कि हालात बेहद चिंताजनक हैं।

कनाडाई पीएम की इस टिप्पणी पर मोदी सरकार में तीखी प्रतिक्रिया हुई है। हालांकि सरकार की तरफ से विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने सधी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमने भारत के किसानों के बारे में कनाडा के कुछ नेताओं के बयान सुने हैं। ऐसे बयान गैर जरूरी हैं, वो भी तब जब किसी लोकतांत्रिक देश के आंतरिक मुद्दों से जुड़े हों।

बता दें कि कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने गुरु नानक जयंती के अवसर पर अपने देश के सिख समुदाय को संबोधित किया था। उसी दौरान उन्होंने भारत में चल रहे किसानों के आंदोलन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भारत में हालात काफी चिंताजनक हैं। साथ ही जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि कनाडा हमेशा शांतिपूर्ण प्रदर्शन के हक में रहा है, लेकिन भारत में जो हो रहा है, उसे लेकर वहां की सरकार से बात की गई है।

जस्टिन ट्रुडो से पहले कनाडा की सरकार के कई मंत्रियों और अन्य नेता भी भारत में चल रहे किसानों के प्रदर्शन का मुद्दे उठा चुके हैं। यही नहीं, कनाडा के अलावा ब्रिटेन के कुछ नेताओं ने भी भारत में प्रदर्शन के दौरान किसानों पर की गई कार्रवाई पर टिप्पणी करते हुए उसकी निंदा की है। दरअसल, कनाडा में पंजाब के सिखों की बड़ी आबादी है और कनाडा की राजनीति में भी उनकी अहम भूमिका है। पंजाब में जब भी कोई राजनीतिक हलचल होती है, तो उस पर कनाडा की प्रतिक्रिया जरूर आती है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: स्कूल की जांच करने पहुंची CJP टीम पर हमला, अशुतोष बोले- 48 घंटे में गुंडों को गिरफ्तार करो, वरना राजस्थान में आंदोलन

  • ,
  • उत्तर प्रदेश के मथुरा में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन मॉल की शटरिंग गिरने से 3 मजदूरों की मौत, एक घायल

  • ,
  • मोदी सरकार के E20 नीति पर सवाल, जयराम बोले- महंगे खाने और महंगे सफर दोनों की कीमत चुका रही जनता, तत्काल समीक्षा हो

  • ,
  • मौसम अपडेट: UP-बिहार, दिल्ली, MP-राजस्थान समेत 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा

  • ,
  • जेल से अस्पताल, फिर वापस जेल..., इमरान खान के नाम पर पूरी रात चली पाकिस्तान की ‘नौटंकी’!