हालात

पूंजीपति दोस्तों को देश की संपत्ति सौंपने की तैयारी, बजट पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा

केंद्रीय बजट 2021 को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि लोगों के हाथों में नगद देने की बात तो दूर, मोदी सरकार ने भारत की संपत्ति को अपने चंद पूंजीवादी दोस्तों को सौंपने की योजना बनाई है।

फाइल फोटोः @INCIndia
फाइल फोटोः @INCIndia 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय बजट 2021 पर निराशा जताई है. राहुल गांधी ने कहा है कि इस बजट में गरीबों के लिए कुछ नहीं है. उन्होंने कहा कि गरीबों के हाथों में नगदी की बात तो भूल ही जाइए. नरेंद्र मोदी सरकार अपने पूंजीपति दोस्तों के हाथ में देश की संपत्ति सौंपने की योजना बना रही है.

दरअसल आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्ष 2021-2022 के लिए देश का बजट पेश किया। इस बजट में टैक्स स्लैब में मध्य वर्ग को कोई राहत नहीं देने से लेकर गरीब वर्ग तक के हाथ में पैसा पहुंचाने की किसी योजना का ऐलान नहीं हुआ। उल्टा सरकार ने इस बजट में देश के कई सार्वजनिक उपक्रमों, बीमा, रेलवे और बैंक में विनिवेश करने का ऐलान कर दिया है।

बजट में इसी ऐलान पर तंज कसते हुए राहुल गांधी ने मोदी सकार पर हमला बोला है। दरअशल राहुल गांधी लंबे समय से गरीबों के हाथों में सीधे नगद ट्रांसफर की मांग करते आए हैं। कोरोना महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन से गरीबों पर टूटे पहाड़ के समय भी राहुल गांधी ने गरीबों के हाथ में नगद पहुंचाने की मांग की थी।

राहुल गांधी का कहना है कि देश की बदहाल अर्थव्यवस्था में अगर गरीबों के पासपैसा आएगा तो वे खर्च करेंगे, जिससे अर्थव्यवस्था को थोड़ी रफ्तार मिलेगी। लेकिन बजट में भी सरकार ने ऐसी किसी योजना का ऐलान नहीं किया, उल्टे सरकारी उपक्रमों में विनिवेश का ऐलान कर दिया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पेरिस में मंहगाई के खिलाफ लाखों लोगों ने मार्च निकाला, पुलिस ने आंसू गैस छोड़े, पानी की बौछार की

  • ,
  • ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाने का फिर दावा किया, नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने पर जताई निराशा

  • ,
  • मोदी सरकार को बाइपास कर अंबानी से मिले रूबियो, रिलायंस के जरिये वेनेजुएला के तेल पर शिकंजा कसने की तैयारी

  • ,
  • एसआरएफटीआई छात्रों के प्रदर्शन को नसीरुद्दीन शाह का समर्थन, बोले- फिल्म निर्माताओं को डराना चाहती है बीजेपी

  • ,
  • बिहारः जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप