हालात

'जाति जनगणना बोलने तक से डरते हैं मोदी, नहीं चाहते बहुजन को मिले उनका हक', राहुल का पीएम पर हमला

राहुल ने सोमवार को कहा कि बहुजन विरोधी बीजेपी चाहे कितना भी झूठ फैला ले, लेकिन मुख्य विपक्षी दल आरक्षण पर आंच तक नहीं आने देगा।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरक्षण के मुद्दे पर पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। राहुल ने सोमवार को कहा कि बहुजन विरोधी बीजेपी चाहे कितना भी झूठ फैला ले, लेकिन मुख्य विपक्षी दल आरक्षण पर आंच तक नहीं आने देगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी X पर एक पोस्ट कर कहा कि हम तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक एक विस्तृत जाति जनगणना न हो जाए। आरक्षण पर से 50% की सीमा हटा कर हर वर्ग को उनका हक, हिस्सेदारी और न्याय न मिल जाए। जनगणना से प्राप्त जानकारी भविष्य की नीतियों का आधार न बन जाएं। मोदी जी 'जाति जनगणना' बोलने तक से डरते हैं, वो नहीं चाहते हैं कि बहुजनों को उनका हक मिले! मैं फिर से दोहराता हूं कि मेरे लिए यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है, बहुजनों को न्याय दिलाना ही मेरे जीवन का मिशन है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • गुवाहाटी में 'गरजा' गिल का बल्ला, दोहरे शतक के साथ वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, सीरीज में भारत की अजेय बढ़त

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: भारत ने 405 रन के ऐतिहासिक लक्ष्य का पीछा कर वेस्टइंडीज को हराया, कप्तान गिल ने लगाया दोहरा शतक

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र नेताओं ने खोला मोर्चा, गांधी जयंती पर विशाल प्रदर्शन का ऐलान

  • ,
  • प्रधानमंत्री मोदी सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ, उनका पूरा तंत्र शिक्षा से नफरत करता है: राहुल गांधी

  • ,
  • नंदीग्राम उपचुनावः कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान जेल से रिहा, बोले- पुलिस ने नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया