हालात

मोदी का 56 इंच का सीना एक छलावा, 70 वर्षों की सबसे कमजोर सरकार: गुलाम नबी आजाद

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि 56 इंच के सीने वाली सरकार देश में आजादी के बाद की सबसे कमजोर सरकार है। आजाद ने यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में कही।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया वाराणसी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद

राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने मौजूदा सरकार को सबसे कमजोर सरकार की संज्ञा दी है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में लगातार बढ़ रहे आतंकवादी हमलों से स्पष्ट है कि यह सरकार बेहद कमजोर है। उन्होंने कहा कि, "नरेंद्र मोदी का ये कहना कि उनका 56 इंच का सीना है, ये एक झूठा दावा है। ये 70 साल में सबसे कमजोर सरकार है।"

उन्होंने कहा कि "पहले की सरकारों के कार्यकाल में जम्मू-कश्मीर में ऐसे हमले नहीं हुआ करते थे। लेकिन जब से जम्मू-कश्मीर में बीजेपी-पीडीपी गठबंधन सरकार बनी है, आतंकवादी हमलों में बहुत तेजी आई है।"
आजाद ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर भी छींटाकशी की। उन्होंने कहा कि, "योगी सरकार में दलित, अल्पसंख्यक और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।" उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार को बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि, "मोदी सरकार के दौरान देश में बेरोजगारी और महंगाई अपने चरम पर है। किसानों और युवाओं से किए गए वादे को पूरा करने में सरकार नाकाम रही है।"

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की हर योजना अभी तक नाकाम ही साबित हुई है। आजाद ने मौजूदा सरकार को कागजी बताते हुए कहा कि यह टेलीविजन सरकार है और इसके दौर में देश में जंगलराज कायम हुआ है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!