हालात

मोदी के मंत्री गडकरी ने आर्थिक सुधारों के लिए की मनमोहन सिंह की तारीफ, बोले- पूर्व प्रधानमंत्री का ऋणी है देश

मनमोहन सिंह द्वारा शुरू किए गए आर्थिक सुधारों की सराहना करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि देश इसके लिए पूर्व प्रधानमंत्री का ऋणी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्री नितिन गडकरी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह ने तारीफ की है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि 1991 में मनमोहन सिंह द्वारा वित्तमंत्री के रूप में शुरू किए गए आर्थिक सुधारों ने भारत को एक नई दिशा दी, क्योंकि इसने एक उदार अर्थव्यवस्था की शुरुआत की। मनमोहन सिंह द्वारा शुरू किए गए आर्थिक सुधारों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि देश इसके लिए पूर्व प्रधानमंत्री का ऋणी है।

Published: 09 Nov 2022, 8:51 AM IST

गडकरी ने कहा कि भारत को गरीब लोगों को लाभ देने के इरादे से एक उदार आर्थिक नीति की जरूरत है, एक ऐसी उदार आर्थिक नीति जो किसानों और गरीब लोगों के हित में हो। पोर्टल 'टैक्सइंडियाऑनलाइन' द्वारा आयोजित टीआईओएल अवार्डस 2022 कार्यक्रम में अपने संबोधन में उन्होंने याद किया कि वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा शुरू किए गए आर्थिक सुधारों के कारण 1990 के दशक के मध्य में महाराष्ट्र में सड़कों के निर्माण के लिए धन जुटा सके।

Published: 09 Nov 2022, 8:51 AM IST

भारत के आर्थिक विकास में और तेजी कैसे आ सकती है, इस सवाल पर मंत्री ने कहा कि भारत को अधिक कैपेक्स निवेश की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि राजमार्ग निर्माण के लिए एनएचएआई आम आदमी से भी पैसा जुटा रहा है। उन्होंने देश में 26 हरित एक्सप्रेसवे के निर्माण की भी बात की और कहा कि मंत्रालय को इसके लिए धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

Published: 09 Nov 2022, 8:51 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 09 Nov 2022, 8:51 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: कांग्रेस ने ओडिशा की 2 लोकसभा और विधानसभा की 8 सीट के लिए उम्मीदवार का ऐलान किया, देखें पूरी लिस्ट

  • ,
  • तारक मेहता... में सोढ़ी बन चुके गुरुचरण सिंह आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे, साथी कलाकारों ने ठीक होने की जताई उम्मीद

  • ,
  • BSP नेता आकाश आनंद ने आतंकवादियों से की BJP सरकार की तुलना, आचार संहिता समेत कई धाराओं में केस दर्ज

  • ,
  • बरनाला में किसानों और बेरोजगारों का जोरदार प्रदर्शन, वादे पूरे नहीं होने पर पूरे पंजाब में AAP के विरोध का ऐलान

  • ,
  • ओडिशा में BJP-BJD पर बरसे राहुल गांधी, बोले- मोदी-पटनायक में मिलीभगत, दोनों कुछ कॉर्पोरेट्स को पहुंचा रहे लाभ