हालात

मोहम्मद फैज़ल लक्षद्वीप के सांसद बने रहेंगे, सुप्रीम कोर्ट ने केरल हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक

लक्षद्वीप के कावारत्ती की एक सत्र अदालत ने इस साल जनवरी में, 2009 के लोकसभा चुनाव के दौरान दिवंगत केंद्रीय मंत्री पी एम सईद के दामाद मोहम्मद सलीह की हत्या के प्रयास के लिए फैज़ल को सजा सुनाई थी, जिसके फैजल को लोकसभा से निलंबित कर दिया गया था।

मोहम्मद फैज़ल लक्षद्वीप के सांसद बने रहेंगे, सुप्रीम कोर्ट ने केरल हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक
मोहम्मद फैज़ल लक्षद्वीप के सांसद बने रहेंगे, सुप्रीम कोर्ट ने केरल हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक फोटोः सोशल मीडिया

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केरल हाई कोर्ट के उस हालिया आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें लक्षद्वीप के सांसद मोहम्मद फैजल की हत्या के प्रयास के मामले में उनकी सजा को निलंबित करने की याचिका खारिज कर दी गई थी। केरल हाई कोर्ट के आदेश के बाद, फैज़ल को दूसरी बार सांसद के रूप में अयोग्यता का सामना करना पड़ा था। शीर्ष अदालत की रोक के बाद फैजल अब सांसद बने रह सकते हैं।

न्यायमूर्ति हृषिकेश रॉय और न्यायमूर्ति संजय करोल की खंडपीठ ने उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगाते हुए यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट के 22 अगस्त के रिमांड आदेश से दोषसिद्धि के निलंबन का लाभ चालू रहेगा। सुप्रीम कोर्ट के 22 अगस्त के आदेश ने दोषसिद्धि के निलंबन पर पुनर्विचार करने के लिए आदेश को वापस हाई कोर्ट भेज दिया। हालांकि, शीर्ष अदालत ने आदेश दिया कि दोषसिद्धि के निलंबन का लाभ फिलहाल जारी रहेगा।

अदालत के समक्ष फैज़ल का प्रतिनिधित्व करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने तर्क दिया कि सांसद के रूप में चुने जाने के बाद प्राथमिकी संशोधित कर उसमें हत्या के लिए प्रयुक्‍त हथियार के रूप में लोहे की रॉड को शामिल किया गया था। सिब्बल ने आगे कहा कि यह दो राजनीतिक दलों के बीच की लड़ाई थी। फैजल एनसीपी से सांसद हैं।

कपिल सिब्बल ने कहा कि सत्र न्यायाधीश ने पाया कि मामले में कोई स्वतंत्र गवाह नहीं है।सिब्बल ने आगे कहा कि फैजल के निर्वाचन क्षेत्र लक्षद्वीप को बिना प्रतिनिधित्व के नहीं रहने दिया जाना चाहिए। शीर्ष अदालत ने सजा पर रोक लगाते हुए लक्षद्वीप प्रशासन और शिकायतकर्ता से जवाब मांगा।

जनवरी में, लक्षद्वीप के कावारत्ती की एक सत्र अदालत ने 2009 के लोकसभा चुनाव के दौरान दिवंगत केंद्रीय मंत्री पी.एम. सईद के दामाद मोहम्मद सलीह की हत्या के प्रयास के लिए फैज़ल को सजा सुनाई। इसके बाद 25 जनवरी को फैजल को लोकसभा से निलंबित कर दिया गया।सत्र अदालत ने फैज़ल को 10 साल के लिए कठोर कारावास की सजा सुनाई। उच्च न्यायालय ने मार्च में मामले में उनकी दोषसिद्धि और सजा को निलंबित कर दिया था। फिर शिकायतकर्ता और लक्षद्वीप प्रशासन ने शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 आतंकियों के पोस्टर जारी, हंगामे के बीच संसद 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • 'रांची में 'विधानसभा घेराव' मार्च के दौरान छात्रों पर नहीं हुआ बल प्रयोग', JMM ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

  • ,
  • मौसम अपडेट: MP-UP समेत बिहार, राजस्थान और ओडिशा में बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

  • ,
  • मानसून सत्र: चौथे हफ्ते के दूसरे दिन भी संसद में भारी हंगामा, शाह के बयान पर अड़ा विपक्ष, सदन 2 बजे तक के लिए स्थगित

  • ,
  • 'झारखंड के छात्र आंदोलन में बंगाल से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भेज रही BJP', केसी वेणुगोपाल ने शेयर किया वीडियो