हालात

दिल्ली में शिमला से भी ज्यादा ठंड ने हिलाया, चंडीगढ़ में भी हिल स्टेशन से नीचे गिरा पारा

शनिवार को हिमाचल के शिमला में तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस तो चंडीगढ़ में 4.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर, लुधियाना, करनाल और हिसार में क्रमश: 0.6, 2.8, 2.3 और 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री रहा।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, चंडीगढ़, अमृतसर और करनाल में शनिवार को तापमान बर्फबारी के लिए मशहूर शिमला से भी कम दर्ज किया गया। मैदानी इलाकों में इतनी ठंड गिर रही है कि लुधियाना, पटियाला और हिसार जैसे स्थानों पर भी प्रसिद्ध हिल स्टेशन शिमला से अधिक ठंड दर्ज किया गया।

Published: undefined

मौसम विभाग के अनुसार 7000 फीट की ऊंचाई पर स्थित शिमला में शनिवार को तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस तो चंडीगढ़ में 4.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर, लुधियाना, करनाल और हिसार में तापमान क्रमश: 0.6, 2.8, 2.3 और 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जोकि शिमला से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम है।

Published: undefined

हिमाचल प्रदेश में कुछ दिन से लंबे समय तक धूप निकल रही है, जबकि मैदानी इलाकों में प्राय: कोहरा छाया हुआ है। शिमला के मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि हिमाचल की राजधानी में मैदानी इलाकों की तुलना में रात के तापमान में वृद्धि देखी जा रही है। यह एक सामान्य घटना है और मुख्य रूप से पहाड़ की चोटी पर इनवर्सन लेयर की वजह से ऐसा होता है।"

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: कांग्रेस ने ओडिशा की 2 लोकसभा और विधानसभा की 8 सीट के लिए उम्मीदवार का ऐलान किया, देखें पूरी लिस्ट

  • ,
  • तारक मेहता... में सोढ़ी बन चुके गुरुचरण सिंह आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे, साथी कलाकारों ने ठीक होने की जताई उम्मीद

  • ,
  • BSP नेता आकाश आनंद ने आतंकवादियों से की BJP सरकार की तुलना, आचार संहिता समेत कई धाराओं में केस दर्ज

  • ,
  • बरनाला में किसानों और बेरोजगारों का जोरदार प्रदर्शन, वादे पूरे नहीं होने पर पूरे पंजाब में AAP के विरोध का ऐलान

  • ,
  • ओडिशा में BJP-BJD पर बरसे राहुल गांधी, बोले- मोदी-पटनायक में मिलीभगत, दोनों कुछ कॉर्पोरेट्स को पहुंचा रहे लाभ