हालात

मध्य प्रदेश के धार में शादी समारोह में खाना खाने के बाद 100 से ज्यादा लोगों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

धामनोद ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीआर कौशल के मुताबिक, करीब 20 लोगों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जबकि अन्य को अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मध्य प्रदेश के धार जिले के धामनोद इलाके में  शादी समारोह में खाना खाने के बाद 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इन लोगों ने उल्टी और पेट में दर्द की शिकायत की। उन्हें तुरंत क्षेत्र के सरकारी अस्पताल और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

धामनोद ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीआर कौशल के मुताबिक, करीब 20 लोगों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जबकि अन्य को अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

डॉ. बीआर कौशल ने बताया कि यह लोग इलाके के एक मंदिर में शादी समारोह में शामिल हुए थे। समारोह में खाना खाने के बाद उन्हें उल्टी होने लगी। इसके उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल यह लोग खतरे से बाहर हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए