हालात

कोरोना संकट से भारतीय विमानन क्षेत्र में 29 लाख से ज्यादा लोगों की नौकरियों पर संकट : IATA

कोरोना महासंकट के चलते भारतीय विमानन क्षेत्र में 29 लाख से ज्यादा लोगों की नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है। आईएटीए ने कहा है कि पूरे एविएशन सेक्टर को भारी नुकसान का आकलन है और भारत पर इसका जबरदस्त प्रभाव होगा।

फोटो : Getty Images
फोटो : Getty Images 

इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) की एक रिपोर्ट के अनुसार, कोरोनोवायरस संकट के कारण वैश्विक विमानन उद्योग में ठहराव आ रहा है। वैश्विक विमानन संघ ने कहा है कि इस वजह से वर्ष 2020 के दौरान भारत के विमानन क्षेत्र में 29.32 लाख नौकरियों के जोखिम में पड़ने की संभावना है। आंकड़ों से पता चलता है कि एशिया प्रशांत देशों के बीच, भारतीय विमानन क्षेत्र नौकरियों के मामले में सबसे ज्यादा प्रभावित होगा, जिसका संभावित प्रभाव 29,32,900 नौकरियों पर पड़ेगा।

Published: undefined

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2019 की तुलना में इस साल भारत में विमानन क्षेत्र का राजस्व लाखों डॉलर घट सकता है। इसके अलावा देश में यात्री मांग में 47 प्रतिशत की गिरावट की संभावना है। एशिया-पैसिफिक के आईएटीए के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कॉनराड क्लिफोर्ड ने कहा कि 2020 की दूसरी तिमाही में 61 अरब डॉलर की नकदी का नुकसान होने से क्षेत्र की एयरलाइंस को चल निधि (लिक्विडिटी) संकट का सामना करना होगा।

उन्होंने कहा, हमने क्षेत्र में पहले एयरलाइन नुकसान को देखा है। अगर सरकार इस अवधि में पर्याप्त नकदी प्रवाह सुनिश्चित करने के लिए कदम नहीं उठाती है, तो इस क्षेत्र में नुकसान और भी अधिक होगा।

Published: undefined

क्लिफोर्ड ने भारत, इंडोनेशिया, जापान, मलेशिया, फिलीपींस, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका और थाईलैंड को ऐसे प्राथमिकता वाले देशों के रूप में पहचाना, जिन्हें इस तरह की कार्रवाई करने की खास आवश्यकता है।

उद्योग निकाय का आकलन है कि कोविड-19 संकट के कारण वैश्विक एयरलाइन यात्री राजस्व 2020 में 314 अरब डॉलर घट जाएगा, जो कि 2019 की तुलना में 55 प्रतिशत की गिरावट होगी। एशिया प्रशांत क्षेत्र में एयरलाइंस को 2019 की अपेक्षाकृत 2020 में 113 अरब डॉलर की सबसे बड़ी राजस्व गिरावट का सामना करना होगा। इस क्षेत्र में यात्री मांग में 50 प्रतिशत गिरावट की संभावना है। उल्लेखनीय है कि कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए देशव्यापी बंद के दौरान तीन मई तक पूरे देश में वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं निलंबित हैं।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • MP के रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, 3 लोगों की मौत, 10 घायल

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: वैश्विक हलचल थमने से कच्चा तेल 2.1% सस्ता और देश के विदेशी मुद्रा भंडार में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चढ़ावे मामले से जुड़ी प्राथमिकी ‘धोखा’, बड़े लोगों को बचाया जा रहा : अरविंद केजरीवाल

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में जांच और एफआईआर दर्ज कराकर क्या योगी ने आरएसएस को शर्मिंदगी से बचा लिया?

  • ,
  • पंचायत चुनाव: हाईकोर्ट ने यूपी में प्रधानों को प्रशासक बनाने पर लगाई रोक, सरकार से मांगा चुनाव का स्पष्ट रोडमैप