हालात

उत्तर प्रदेश में जारी है कोरोना का कहर, रविवार को सामने आए 35 हजार से ज्यादा नए केस, 208 मरीजों की मौत

उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। रविवार को देश के सबसे बड़े राज्य में कोरोना संक्रमण के 36 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए, वहीं 208 मरीजों इस वायरस का शिकार होने के बाद दम तोड़ दिया। लखनऊ में रविवार को 5187 केस रिपोर्ट किए गए।

फोटो : Getty Images
फोटो : Getty Images 

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के लगातार नए केस सामने आ रहे हैं। रविवार को राज्य में 35,614 नए मरीज सामने आए और राज्यभर में 208 लोगों की मौत इस वायरस के कारण दर्ज की गई। हालांकि इस दौरान राज्य में संक्रमण की दर में करीब सवा फीसदी की कमी आई है। शनिवार को संक्रमण की दर 16.81 फीसदी थी जो रविवार को 15.51 फीसदी दर्ज की गई। इस तरह उत्तर प्रदेश में अब कुल एक्टिव केस की संख्या 2,97,616 हो गई है।

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा संक्रमित जिलों में राजधानी लखनऊ शीर्ष पर है। यहां रविवार को 5187 नए संक्रमित मरीज सामने आए। इसके अलावा प्रयागराज में 1395, कानपुर नगर में 2153, वाराणसी में 2057, मेरठ में 1625, गौतमबुद्ध नगर में 1310, गोरखपुर में 996 ,गाजियाबाद में 714, बरेली में 284 ,झांसी में 1021, मुरादाबाद में 607 ,आगरा में 430 ,मुजफ्फरनगर में 660, सहारनपुर में 558, बलिया में 350, अलीगढ़ में 379 ,लखीमपुर में 805, जौनपुर में 569, गाजीपुर में 620, रायबरेली में 404, शाहजहांपुर में 566, चंदौली में 408, आजमगढ़ में 439, सुल्तानपुर में 568, सोनभद्र में 475, गोंडा में 328 ,बिजनौर में 537 मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में 400 से कम मरीज पाए गए हैं।

उत्तर प्रदेश में रविवार को 208 लोगों की मौत के साथ ही राज्य में कोरोना से मृत्यु का आंकड़ा 11,165 पहुंच गया है। रविवार को सरकारी आंकड़ों के मुताबिक लखनऊ में 14, प्रयागराज में 10 लोगों की मौत हुई। बाकी मौतें अन्य जिलों में दर्ज की गई हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • INDIA ब्लॉक की रैली LIVE: रामलीला मैदान में विपक्ष की बड़ी रैली आज, SIR, 'वोट चोरी' के खिलाफ जारी विरोध को मिलेगी नई धार

  • ,
  • रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली आज, जुटेंगे विपक्षी दलों के दिग्गज नेता, CEC के इस्तीफे समेत 3 बड़ी मांगें

  • ,
  • विष्णु नागर का व्यंग्यः साहेब की हालत बहुत टाइट चल रही है, राहुल गांधी के फोबिया में रात भर सो नहीं पाते!

  • ,
  • अनेक देशों में युवा लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं, केवल भारत में आंदोलन सबसे बड़ा अपराध हो गया है

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: विपक्ष का जन-महाभियोग प्रस्ताव पास, राहुल बोले- ज्ञानेश को मोदी-शाह का कोई कवच नहीं बचा पाएगा