हालात

अफगानिस्तान: काबुल ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 63 हुई, 180 घायल, कई लोगों की हालत गंभीर

अफगानिस्ता के काबुल में शादी समारोह के दौरान हुए ब्लास्ट में मृतकों की संख्या बढ़कर 63 हो गई है। 180 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर है। ऐसे में मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शादी का एक समारोह उस वक्त मातम में बदल गया जब मेहमानों से खचाखच भरे एक बैंक्वेट हॉल में एक आत्मघाती विस्फोट हुआ। शुरूआत में विस्फोट में 40 लोगों के मारे जाने और 100 से ज्यादा लोगों के जख्मी होने की खबर आई थी। चश्मदीदों के मुताबिक, एक आत्मघाती हमलावर ने खचाखच भरे रिसेप्शन हॉल में खुद को विस्फोटक से उड़ा लिया।

अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के मुताबिक यह विस्फोट रात स्थानीय समय अनुसार 10.40 बजे हुआ। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नुसरत रहीमी ने बताया कि अभी इस हमले की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है, इसलिए यह नहीं कहा जा सकता है कि इस धमाके के पीछे मकसद क्या है।

समारोह में शामिल थे 1200 मेहमान

आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या जारी नहीं की गई है, लेकिन गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नुसरत रहीमी ने बताया कि काबुल में शनिवार रात हुए हमले में दर्जनों लोग मारे गए और घायल हुए हैं। वहीं, एक चश्मीद मोहम्मद तोफान ने बताया कि समारोह में शामिल हुए सभी लोग मारे गए। इसके अलावा वर पक्ष के एक रिश्तेदार का कहना है कि शादी के हॉल में लगभग 1,200 लोगों को आमंत्रित किया गया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 18 Aug 2019, 7:55 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो