
पाकिस्तानी आतंकियों के मनसूबों पर एक बार फिर भारत प्रहाह करने वाला है। चेन्नई में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आर्मी चीफ बिपिन रावत ने कहा है कि पाकिस्तान ने बालाकोट में आतंकी कैंपों को फिर से सक्रिय कर दिया है। भारत के एयरस्ट्राइक में बालाकोट को ध्वस्त कर दिया गया था। लेकिन पिछले आठ महीनों में पाकिस्तान इस जगह पर फिर से आतंकी गतिविधियां करने लगा है।
Published: 23 Sep 2019, 1:21 PM IST
इस कार्यक्रम में आर्मी चीफ से जब पूछा गया है कि इस बार भी क्या भारतीय सेना एयरस्ट्राइक करेगी तो उन्होंने कहा कि हम एयरस्ट्राइक को ही क्यों दोहराएंगें। इससे आगे क्यों नहीं जा सकते हैं। आर्मी चीफ ने कहा कि सेना ने सीमा पर पूरी तैयारी की है और नियंत्रण रेखा पर और भी सैनिकों को तैनात किया गया है।
Published: 23 Sep 2019, 1:21 PM IST
सेना प्रमुख ने कहा ने कहा कि कम से कम 500 आतंकवादी जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश में है। उन्होंने कहा, “जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद पाकिस्तान ने खुलेआम बोल दिया था कि हम आतंकी भेजेंगे। इसके लिए पाकिस्तान की ओर से अक्सर सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है ताकि आतंकवादी आसानी से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कर सके। लेकिन भारतीय जवान उनको मुहंतोड़ जवाब देते हैं।
इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि हम बालाकोट से भी आगे जा सकते हैं। हम चाहते हैं कि दुश्मन केवल अनुमान लगाता रहे।
इसे भी पढ़ें: मोदी के मंच से अमेरिकी नेता ने किया पंडित नेहरू की उपलब्धियों का बखान, ‘हाउडी मोदी’ ताकने लगे आसमान! देखें वीडियो
Published: 23 Sep 2019, 1:21 PM IST
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 23 Sep 2019, 1:21 PM IST