
केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान का अंतिम संस्कार शनिवार को पटना में होगा। इससे पहले उनका पार्थिव शरीर आखिरी दर्शन के लिए अस्पताल से सीधे यहां उनके आवास 12 जनपथ शुक्रवार को सुबह 10 बजे लाया जाएगा। यह जानकारी लोक जनशक्ति पार्टी की ओर से मिली। जानकारी के अनुसार, रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर शुक्रवार को ही दोपहर दो बजे दिल्ली से पटना ले जाया जाएगा। पटना में उनका पार्थिव शरीर एलजेपी कार्यालय में रखा जाएगा। अगले दिन शनिवार को पटना में ही उनका अंतिम संस्कार होगा।
Published: 09 Oct 2020, 9:05 AM IST
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का गुरुवार को दिल्ली एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। यह जानकारी उनके पुत्र और लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने एक ट्वीट के जरिए। राम विलास पासवान के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत दूसरे केंद्रीय मंत्रियों व राजनीति दलों के नेताओं ने शोक जताया है।
रामविलास पासवान केंद्र सरकार में उपभोक्ता मामले, खाद्य एंव सार्वजनिक वितरण मंत्री थे। बीमार होने की वजह से बीते एक महीने से ज्यादा समय से अस्पताल में भर्ती थे और हाल ही में उनके हृदय का ऑपरेशन हुआ था।
Published: 09 Oct 2020, 9:05 AM IST
रामविलास पासवान ने वर्ष 2000 में जनता दल (यूनाइटेड) से अलग होकर एलजेपी का गठन किया था। पिछले साल पार्टी की अपने पुत्र कमान चिराग पासवान को सौंपने से पहले वह लोजपा के संस्थापक अध्यक्ष रहे।
Published: 09 Oct 2020, 9:05 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 09 Oct 2020, 9:05 AM IST