हालात

मध्य प्रदेश: बैतूल से बीएसपी उम्मीदवार की दिल का दौरा पड़ने से मौत, इस सीट पर टल गया लोकसभा चुनाव

मध्य प्रदेश की बैतूल लोकसभा सीट पर चुनाव टल गया है। यहां 26 अप्रैल को मतदान होना था। यहां से बीएसपी उम्मीदवार की मौत के बाद चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया है।

बैतूल से बीएसपी उम्मीदवार अशोक भलावी का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया
बैतूल से बीएसपी उम्मीदवार अशोक भलावी का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया 

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में बीएसपी उम्मीदवार की मौत के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव प्रक्रिया रद्द कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला कलेक्टर नरेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों के तहत, चुनाव प्रक्रिया रोक दी गई है और 26 अप्रैल को होने वाला मतदान स्थगित कर दिया गया है। रघुवंशी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इससे पहले शाम को मध्यप्रदेश के बैतूल लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के उम्मीदवार अशोक भलावी का मंगलवार को निधन हो गया।एक निजी अस्पताल चलाने वाले डॉ. मनीष लश्करे ने कहा कि बसपा नेता को दिल का दौरा पड़ा और जब उन्हें अस्पताल लाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'UP सरकार के लोग कर रहे बड़े पैमाने पर अन्याय', विनोद साहनी की मौत पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

  • ,
  • ब्रिक्स बिजनेस फोरम से पुतिन का अमेरिका पर निशाना, बोले- प्रतिबंध लगाने वाले देश खुद औद्योगिक गिरावट से जूझ रहे

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: वैश्विक तनावों के चलते बाजार लाल निशान में बंद और अमेरिका में डीजल $6 प्रति गैलन के पार

  • ,
  • बंगाल में धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान का विरोध करने वाले कांग्रेस नेता गिरफ्तार, आधी रात को पुलिस ने उठाया

  • ,
  • दिल्ली के सत्य निकेतन हादसा: 7 जिंदगियां लीलने वाले आरोपी शुभम ने किया सरेंडर, कोर्ट ने पुलिस कस्टडी में भेजा