
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यना के राज में सरकारी भवनों को भगवा रंग में रंगे जाने का सिलसिला जारी है। मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलकर दीनदयाल उपाध्याय करने के बाद इसका रंग रोगन भी बदला जा रहा है। स्टेशन को भगवा रंग में रंगा जा रहा है।
Published: 02 Aug 2018, 11:22 AM IST
5 अगस्त को स्टेशन के नए नाम का उद्घाटन होना है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेलमंत्री पीयूष गोयल यहां पर आयोजित समारोह में शामिल होंगे और नए नाम का उद्घाटन करेंगे।
Published: 02 Aug 2018, 11:22 AM IST
रेलवे स्टेशन को भगवा रंग से रंगने पर मंडल रेल प्रबंधक, मुगलसराय ने कहा कि 5 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए स्टेशन की सजावट की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसको राजनीतिक रंग नहीं देना चाहिए।
मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलने की कवायद पिछले साल ही शुरू हुई थी, तब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुगलसराय स्टेशन का नाम बदल कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रखने का सुझाव केंद्र सरकार के पास भेजा था। इसके बाद केंद्र सरकार ने योगी आदित्यनाथ के सुझाव को स्वीरकार कर लिया था। योगी आदित्यनाथ द्वारा मुगलसराय स्टेशन का नाम बदले जाने का सुझाव दिए जाने पर तब काफी हंगामा भी हुआ था।
बता दें कि 1862 में मुगलसराय स्टेशन बना था। 1968 में इसी स्टेशन पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय मृत अवस्था में पाए गए थे।
Published: 02 Aug 2018, 11:22 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 02 Aug 2018, 11:22 AM IST