हालात

महिलाओं पर भद्दा कमेंट करना पड़ा मुकेश खन्ना को भारी! दिल्ली महिला आयोग का पुलिस को नोटिस, कार्रवाई की मांग

मुकेश खन्ना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि, कोई भी लड़की अगर किसी लड़के को कहे कि मैं तुम्हारे साथ सेक्स करना चाहती हूं, वो लड़की लड़की नहीं है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

दिग्गज एक्टर मुकेश खन्ना एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गये हैं, उन्होंने लड़कियों के बारे में दिए विवादित बयान के बाद दिल्ली महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस से उनपर सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, शक्तिमान एक्टर का एक वीडिओ वायरल हो रहा है। उनको शायद यह नहीं पता एक आदमी शक्तिमान तब बनता है जब वह महिला की इज्जत करना सीखे। टीवी पर उड़ने से कोई इंसान शक्तिमान नहीं बनता, मैंने दिल्ली पुलिस को एक नोटिस जारी किया है, जिसमें मैंने मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई है।

दरअसल मुकेश खन्ना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि, कोई भी लड़की अगर किसी लड़के को कहे कि मैं तुम्हारे साथ सेक्स करना चाहती हूं, वो लड़की लड़की नहीं है। वो धंधा कर रही है। क्योंकि इस तरह की निर्लज बातें कोई सभ्य समाज की लड़की कभी नहीं करेगी। अगर वो करती है तो वो सभ्य समाज की नहीं है। वो उसका धंधा है, आप उसमें भागीदार मत बनिए। इसलिए कहता हूं ऐसी लड़कियों से बचो

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?