हालात

पेशी के बाद लखनऊ से बांदा जेल रवाना हुए मुख्तार अंसारी, जमानत के लिए दी अर्जी, इस दिन होगी अगली सुनवाई

मुख्तार के बेटे और नवनिर्वाचित विधायक अब्बास बिन मुख्तार अंसारी ने कहा कि उन्हें पहले बताया गया था कि मुख्तार को लखनऊ जेल में स्थानांतरित किया जा रहा है और अब अचानक योजनाओं में बदलाव आया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

माफिया डॉन और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को सोमवार को लखनऊ लाए जाने के कुछ घंटे बाद वापस बांदा जेल भेज दिया गया है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि अंसारी को यहां सुनवाई के लिए सांसद/विधायक अदालत में लाया गया था और अब वह वापस बांदा जा रहे हैं। जमानत व एक अन्य मामले में दो व 8 अप्रैल की तारीख लगी।

मुख्तार अंसारी के जमानत प्रार्थना पत्र पर अभियोजन के अनुरोध पर अपराधिक इतिहास तलब किए जाने पर अदालत ने आदेश दिया। अदालत में मुख्तार अंसारी ने अपनी हत्या किए जाने की आशंका को लेकर सुरक्षा दिए जाने की भी मांग की है।

मुख्तार के बेटे और नवनिर्वाचित विधायक अब्बास बिन मुख्तार अंसारी ने कहा कि उन्हें पहले बताया गया था कि मुख्तार को लखनऊ जेल में स्थानांतरित किया जा रहा है और अब अचानक योजनाओं में बदलाव आया है।

उन्होंने कहा कि उनके पिता रीढ़ की हड्डी में तेज दर्द से पीड़ित थे और सड़क मार्ग से लंबी कठिन यात्रा करना उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में विपक्ष का जोरदार हंगामा, शाह सदन में आओ के लगे नारे, लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • यूपी: 'खाद के लिए कतार में किसान', अखिलेश यादव बोले- भाजपाई भ्रष्टाचार’ का नाला जब तक बहता रहेगा, कुछ भी नहीं बदलेगा

  • ,
  • राम मंदिर 'चढ़ावा चोरी' और छात्रों पर कार्रवाई के खिलाफ संसद में विपक्ष का मार्च, 'चंदा चोर, गद्दी छोड़' के लगे नारे

  • ,
  • जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सात साल पूरे होने पर श्रीनगर में सुरक्षा कड़ी, जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित

  • ,
  • उत्तराखंड: मूसलाधार बारिश से बढ़ी मुश्किलें, देहरादून के सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच सतर्क रहने की सलाह