हालात

बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई, वापस बैरक में किया गया शिफ्ट

मुख्तार को 8 अप्रैल को पंजाब की रूपनगर जेल से बांदा जेल में शिफ्ट किया गया था। जेल में अंसारी का अधिकांश समय बैरक के बाहर पेड़ के नीचे चटाई पर बीतता है। यहीं से आजमगढ़, मऊ और पंजाब में चल रहे केसों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सुनवाई चलती है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। वह अब इस महामारी के संक्रमण से मुक्त हैं। जेल अधीक्षक प्रमोद तिवारी ने बताया कि मुख्तार अंसारी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। अब उनकी कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई। आइसोलेशन बैरक से उन्हें मूल बैरक में भेज दिया गया। इसके पूर्व जेल के सभी बैरकों को एक बार फिर सैनिटाइज कराया गया है।

कई दर्जन आपराधिक केस में नामजद मऊ से बहुजन समाज पार्टी के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। जिला जेल प्रशासन को गुरुवार को मिली मुख्तार अंसारी की कोरोना वायरस संक्रमण की जांच रिपोर्ट में वह निगेटिव पाए गए हैं। बीते दिनों चिकित्सीय परीक्षण में भी कोरोना को लेकर सब सामान्य था, लेकिन ब्लड शुगर लेवल बढ़ा हुआ था।

बांदा जिला जेल में दिन के समय मुख्तार अंसारी का अधिकांश समय जेल में बैरक के बाहर पेड़ के नीचे चटाई पर बीतता है। खुद लखनऊ से डीजी जेल आनंद कुमार लगातार बांदा जेल में मुख्तार अंसारी की निगरानी करते रहते हैं। इसी बीच अंसारी के खिलाफ मऊ, आजमगढ़ और पंजाब में चल रहे केसों की भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई चलती रहती है। मुख्तार को बीते आठ अप्रैल को पंजाब की रूपनगर जेल से बांदा जेल की बैरक नम्बर 15 में शिफ्ट किया गया था। उसके बाद से मुख्तार की गहन निगरानी होती है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: EC दफ्तर की ओर मार्च के बीच आकाशवाणी भवन में घुसने की कोशिश, राहुल-प्रियंका गांधी को पुलिस ने रोका

  • ,
  • SIR के खिलाफ 'इंडिया' गठबंधन का जोरदार प्रदर्शन, संसद से निर्वाचन आयोग तक मार्च, कई नेता हिरासत में लिए गए

  • ,
  • सपा के तीसरे राज्यसभा कैंडिडेट पर संशय के बीच अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- हमारी नजर 3 पर नहीं 403 पर है

  • ,
  • 'ज्ञानेश, it’s done, bro...', चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विपक्ष के मार्च के बीच राहुल गांधी का पोस्ट

  • ,
  • बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद! नवादा में दुकान बंद कर घर लौट रहे सर्राफ से लूट, पीछा करने पर बदमाशों ने चलाई गोली