हालात

मेघालय में मुकुल संगमा को जान से मारने की धमकी, BJP-NPP के बिना सरकार बनाने की कोशिश की थी

मुकुल संगमा ने मुख्य सचिव डीपी पहलंग को लिखे एक पत्र में कहा कि एनपीपी के कुछ समर्थकों ने कथित तौर पर राज्य की सरकार बनाने को लेकर चल रही घटनाओं के लिए सजा के तौर पर उनके घर को आग लगाने की धमकी दी है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी के नेता मुकुल संगमा ने नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के कुछ समर्थकों से अपनी जान को खतरा होने का दावा किया है। मुख्य सचिव डीपी पहलंग को लिखे एक पत्र में मुकुल संगमा ने कहा कि एनपीपी के कुछ समर्थकों ने कथित तौर पर राज्य की सरकार बनाने को लेकर चल रही घटनाओं के लिए सजा के तौर पर उनके घर को आग लगाने की धमकी दी है।

मुकुल संगमा ने पत्र में कहा है कि नफरत फैलाने के लिए जानबूझकर लोगों को उकसाया जा रहा है और मुझ पर व्यक्तिगत नुकसान करने की साजिश है। पत्र में उन्होंने आगे कहा कि आपराधिक साजिश में शामिल लोग सांप्रदायिक दंगे करने और मुझे व्यक्तिगत नुकसान पहुंचाने के लिए उकसा रहे हैं। कानून के अनुसार कार्रवाई करने के लिए अभी सीएस को सूचना दी है।

संगमा की शिकायत पर राज्य सरकार ने उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। यहां खास बात यह है कि संगमा को यह धमकियां तम मिलीं, जब दो दिन पहले उन्होंने मेघालय चुनाव में त्रिशंकु नतीजे आने पर एनपीपी और बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस और अन्य क्षेत्रीय दलों के साथ मिलकर राज्य में अगली सरकार बनाने के लिए बातचीत शुरू की थी।

सूत्रों के मुताबिक, फेसबुक पर सोशल मीडिया यूजर ने लोगों को संगमा के घर आने और पुतले जलाने के दौरान पत्थर फेंकने के लिए प्रोत्साहित किया। कुछ अन्य लोगों ने भी हिंसा के पक्ष में लिखा। मेघालय के 60 सदस्यीय सदन में एनपीपी ने 26 सीटें जीती हैं, जबकि बीजेपी को दो सीट मिली है। वहीं यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) को 11 सीट मिली है, जबकि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने पांच-पांच सीटें जीती हैं, जबकि बाकी सीट क्षेत्रीय दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 05 Mar 2023, 11:05 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई

  • ,
  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल