
मुंबई के नाला सोपारा में एटीएस ने छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए हैं। यहां सनातन संस्था से जुड़े वैभव राउत के घर और दुकान पर एटीएस ने छापेमारी की, इस दौरान करीब 8 देसी बम बरामद किए गए। हालांकि, सनातन संस्थान ने इस बात का खंडन किया है। वैभव को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Published: undefined
गन पावडर यानी सल्फर बड़ी मात्रा में दुकान के अंदर से मिला है जबकि कुछ डेटोनेटर भी मिले हैं। जो गन पावडर मिला है उससे लगभग 2 दर्जन बम बनाए जा सकते हैं।
Published: undefined
खबरों के मुताबिक, राउत सनातन संस्था और हिंदू जनजागृति समिति का सदस्य था और तोड़फोड़ और विध्वंसक गतिविधियों को लेकर पुलिस की रडार पर था। एटीएस सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से वो लगातार वैभव को ट्रैक कर रहे थे। शक पुख्ता होने पर गुरुवार शाम कार्रवाई को अंजाम दिया गया। वैभव को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Published: undefined
वैभव के वकील का कहना है कि गिरफ्तारी के बारे में उन्हें सूचना नहीं दी गई। उन्होंने सवाल किया है कि देश और महाराष्ट्र में किस तरह के कानून का पालन किया जा रहा है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined