
मुंबई के बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के बहुप्रतीक्षित चुनाव से पहले मुंबई कांग्रेस ने एशिया के सबसे बड़े नगर निकाय के खिलाफ एक ‘आरोपपत्र’ प्रकाशित किया है और उसके कामकाज में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार, प्रशासनिक विफलता और वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया है।
Published: undefined
मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि एशिया के सबसे बड़े नगर निकाय बीएमसी में तीन साल से अधिक समय से निर्वाचित प्रतिनिधि नहीं हैं और वह शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने में विफल रहा है। उन्होंने कहा कि आरोपपत्र में निर्माण कार्यों, निविदा प्रक्रियाओं और सार्वजनिक धन के व्यय में अनियमितताओं को उजागर किया गया है।
Published: undefined
पूर्व मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने आरोप लगाया कि प्रमुख नागरिक विभाग उचित पर्यवेक्षण के बिना काम कर रहे हैं, जिसके कारण सार्वजनिक कार्यों में देरी हो रही है, बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता खराब है और नागरिकों को कठिनाई हो रही है। उन्होंने नागरिक प्रशासन पर कुछ चुनिंदा ठेकेदारों को तरजीह देने और आवश्यक सेवाओं के लिए आवंटित धन का कुप्रबंधन करने का भी आरोप लगाया।
Published: undefined
कांग्रेस ने 13 बिंदुओं को सूचीबद्ध करते हुए बीएमसी को ‘भ्रष्ट महायुति निगम’ करार दिया है और खराब जल आपूर्ति, सार्वजनिक परिवहन और यातायात की समस्याओं को उजागर किया है। गायकवाड़ ने कहा कि उनकी पार्टी विकास के मुद्दे पर बीएमसी का चुनाव लड़ेगी। महाराष्ट्र में मुंबई समेत 29 नगर निगमों के लिए बहुप्रतीक्षित चुनाव 15 जनवरी को होंगे और वोटों की गिनती 16 जनवरी को होगी। ये चुनाव 2022 के आरंभ से लंबित हैं।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined