हालात

भारी बारिश से मुंबई बेहाल, सड़क और रेल यातायात प्रभावित, कई इलाके डूबे, लोग परेशान, देखें तस्वीरें

मुंबई में शुक्रवार सुबह से ही भारी बारिश जारी है। इसके चलते शहर में कई इलाकों जलजमाव हो गया है। रेलवे ट्रैक और सड़कों पर पानी भरने के चलते लोगों को काफी परेशान हो रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मुंबई और मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में रात भर हुई भारी बारिश के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ है। हालांकि छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संचालन सामान्य रहा। वहीं मलाड, सांताक्रूज, दहिसर के निचले इलाकों के अलावा दादर, परेल, वडाला, सायन के पुराने स्थानों से जल-जमाव की सूचना मिली है।

गति प्रतिबंधों के कारण मध्य रेलवे पर उपनगरीय सेवाएं 30 मिनट से अधिक की देरी से चलीं, लेकिन पश्चिम रेलवे यातायात प्रभावित नहीं हुआ है।

Published: undefined

पुणे के जलवायु अनुसंधान और सेवा के प्रमुख के.एस. होसलीकर ने सुबह 8.30 बजे सैटेलाइट तस्वीरें साझा किए, जिससे पता चलता है कि मुंबई उपनगरों और ठाणे के उपर घने बादल छाए हुए हैं और 3-4 घंटों में तेज बारिश हो सकती है।

उन्होंने कहा कि पूरा तटीय कोंकण बादलों से ढका हुआ है और उत्तरी कोंकण-मुंबई को सतर्क रहने की जरूरत है। बृहन्मुंबई नगर निगम अलर्ट मोड पर है और मोठी नदी के जल स्तर पर नजर रखी जा रही है।

Published: undefined

मुंबई शहर और मुंबई उपनगर के जुड़वां जिलों, पालघर, ठाणे और रायगढ़ के पड़ोसी जिलों, जिसमें एमएमआर शामिल है, सहित पूरे उत्तरी कोंकण क्षेत्र में भारी वर्षा हो रही है।

बीएमसी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में सुबह 8 बजे (शुक्रवार) तक, शहर में 64.45 मिमी, पश्चिमी उपनगरों में 127.16 मिमी और पूर्वी उपनगरों में 120.67 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined