
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में दो अलग-अलग मामलों में एक किशोर समेत दो लोगों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि इटियाथोक थाना क्षेत्र के दलपतपुर ग्राम पंचायत के खटिकन पुरवा के रहने वाले मनीष यादव (15) का शव पुलिस ने बरामद किया।
अधिकारी ने बताया कि मनीष यादव सातवीं कक्षा का छात्र था, जो बीती रात अपने घर से चुपचाप बाहर निकला और फिर नहीं लौटा। उन्होंने बताया कि सुबह गांव के बाहर उसका शव बरामद किया गया और उसके गले पर चोट के निशान थे।
Published: undefined
अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है और एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) मनोज रावत ने बताया कि गोंडा जिले के मनकापुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सड़क के किनारे एक गड्ढे में एक युवक का अधजला शव बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि सीतापुर जिले के महमूदाबाद थाना क्षेत्र के ग्वारी निवासी मजदूर कोइली (30) का अधजला शव गांव के बाहर एक गड्ढे से बरामद किया गया।
Published: undefined
अधिकारी ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि मृतक के एक संदिग्ध साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और परिजनों की शिकायत प्राप्त होने के बाद मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
(पीटीआई के इनपुट के साथ)
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined