हालात

मुर्शिदाबाद हिंसा: बदले गए दो पुलिस थानों के अधिकारी, हिंसा से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए थे थाने

जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "यह निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि इन दोनों पुलिस स्टेशनों के अधिकार क्षेत्र में आने वाले इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के सुती और समसेरगंज पुलिस थानों के प्रभारियों को गुरुवार को बदल दिया गया। ये दोनों इलाके वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए थे।

जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "यह निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि इन दोनों पुलिस स्टेशनों के अधिकार क्षेत्र में आने वाले इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित थे। हिंसा से संबंधित तीन मौतों में से दो समसेरगंज और एक सुती में हुई। यह निर्णय लिया गया कि दोनों पुलिस स्टेशनों का नेतृत्व ज्यादा अनुभवी और उच्च पदस्थ अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।"

Published: undefined

सूत्रों ने बताया कि इन दोनों पुलिस थानों के पूर्व प्रभारियों के खिलाफ मुख्य शिकायत यह थी कि खुफिया तंत्र इस बात का पहले से अनुमान लगाने में विफल रहा कि वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन इतना हिंसक रूप ले लेगा।

हालांकि, राज्य पुलिस ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि दोनों अधिकारियों को हटाया जाना उनके खिलाफ खुफिया विफलता की शिकायतों के कारण था या नहीं, क्योंकि उनके तबादलों को "नियमित" बताया गया है।

हालांकि, राज्य पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को ही पुष्टि की है कि खुफिया विफलता की शिकायतों की समीक्षा की जा रही है।

Published: undefined

राज्य पुलिस ने कहा कि चूंकि दोनों पुलिस स्टेशनों को अपग्रेड किया गया है, इसलिए उनके पिछले प्रभारियों, जो उप-निरीक्षकों के पद पर थे उन्हें बदलना पड़ा।

अब सुब्रत घोष को समसेरगंज पुलिस स्टेशन और सुप्रिय रंजन माजी को सुती पुलिस स्टेशन का निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

बता दें कि मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा को लेकर राज्य सरकार बैकफुट पर है। भाजपा ने इस हिंसा के लिए ममता सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं, इस मामले में शुक्रवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम मालदा और मुर्शिदाबाद का दौरा करेगी। आयोग पीड़ित महिलाओं से भी मुलाकात करेंगी, जिन्हें अपनी जान बचाने के लिए घर छोड़ कर दूसरी जगह पर शरण लेनी पड़ी।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...