हालात

मूसेवाला हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिलेंगे राहुल गांधी, आप सरकार पर परिजन लगा चुके हैं गंभीर आरोप

चंडीगढ़ में मुलाकात के दौरान मूसेवाला के पिता ने शाह से अपने बेटे की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की थी। फिलहाल, मूसेवाला हत्याकांड की जांच पंजाब पुलिस की एसआईटी कर रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को दिवंगत गायक और पार्टी नेता सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता से मुलाकात करेंगे। गौरतलब है कि मूसेवाला कांग्रेस के नेता थे। इसी साल फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर मानसा सीट से चुनाव लड़ा था।

इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मूसेवाला के माता-पिता से मुलाकात की थी। हालांकि इस दौरान गांववालों ने उनकी खासा विरोध किया था। इससे पहले ग्रामीणों ने आप नेताओं के प्रवेश का विरोध करने के लिए मूसेवाला आवास के बाहर भीड़ लगा दी थी और आप विधायक को वापस भेज दिया था। परिवार और गांववालो ने इस हत्याकांड के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार को जिम्मेदार ठहराया था।

चंडीगढ़ में मुलाकात के दौरान मूसेवाला के पिता ने शाह से अपने बेटे की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की थी। फिलहाल, मूसेवाला हत्याकांड की जांच पंजाब पुलिस की एसआईटी कर रही है।

29 मई को मानसा में सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में 8 फरार शूटर्स की पहचान हो चुकी है, जिनको पकड़ने के लिए कई राज्यों की पुलिस जुटी हुई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, चार जवानों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • ,
  • कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, चार जवानों की मौत, कहासुनी के बाद हुई घटना

  • ,
  • सचिन पायलट का पंजाब को लेकर बीजेपी से सवाल, सीमाओं की सुरक्षा और ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए?

  • ,
  • यादों में टॉम ऑल्टरः चेहरा विदेशी, लेकिन भाषा और भारतीय संस्कृति की समझ ने दर्शकों के दिलों में दिलाई खास जगह

  • ,
  • चुनावों में हो रही है ‘मैच फिक्सिंग’, कांग्रेस को प्रतिरोध जारी रखना चाहिए, राहुल गांधी का CWC में स्पष्ट संदेश