हालात

महाराष्ट्र में एमवीए की सरकार बनेगी, विधानसभा चुनाव में विपक्ष 225 सीट जीतेगा: शरद पवार

शरद पवार ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र गलत हाथों में है। लोकसभा चुनाव में लोगों ने बदलाव के संकेत दिए हैं। तस्वीर यह है कि विपक्ष (महाराष्ट्र) विधानसभा चुनाव में 288 में से 225 सीट जीतेगा।’’

शरद पवार बोले- महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी की सरकार बनेगी
शरद पवार बोले- महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी की सरकार बनेगी फोटोः सोशल मीडिया

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि इस साल के अंत में होने वाले चुनाव में विपक्ष महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीट में से 225 पर जीत हासिल करेगा।

पवार ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष ने 2019 में महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीट में से सिर्फ छह सीट जीती थीं, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में यह आंकड़ा बढ़कर 31 हो गया।

उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र गलत हाथों में है। लोकसभा चुनाव में लोगों ने बदलाव के संकेत दिए हैं। तस्वीर यह है कि विपक्ष (महाराष्ट्र) विधानसभा चुनाव में 288 में से 225 सीट जीतेगा।’’

महाराष्ट्र में मुख्य विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) है जिसमें शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और एनसीपी (एसपी) शामिल हैं।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, चार जवानों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • ,
  • कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, चार जवानों की मौत, कहासुनी के बाद हुई घटना

  • ,
  • सचिन पायलट का पंजाब को लेकर बीजेपी से सवाल, सीमाओं की सुरक्षा और ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए?

  • ,
  • यादों में टॉम ऑल्टरः चेहरा विदेशी, लेकिन भाषा और भारतीय संस्कृति की समझ ने दर्शकों के दिलों में दिलाई खास जगह

  • ,
  • चुनावों में हो रही है ‘मैच फिक्सिंग’, कांग्रेस को प्रतिरोध जारी रखना चाहिए, राहुल गांधी का CWC में स्पष्ट संदेश