हालात

बिजली कटी तो नागपुर के शख्स ने फडणवीस का घर उड़ाने की दी धमकी, आधी रात मचा हड़कंप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कॉल से नागपुर पुलिस में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में मौके पर पुलिस की एक टीम और बम निरोधक दस्ते को भेजा गया और फडणवीस के घर के अंदर और बाहर पूरी तरह से जांच की गई, लेकिन वहां कुछ भी नहीं मिला। फडणवीस और उनका परिवार फिलहाल मुंबई में है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

महाराष्ट्र के नागपुर में घर में बिजली गुल होने से नाराज एक शख्स ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नागपुर स्थित घर को ही उड़ाने की धमकी दे डाली। इसके बाद पुलिस में हड़कंप मच गया और आननफानन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।

मंगलवार को नागपुर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया कि नकली बम की धमकी देने वाले अपराधी का पता लगा लिया गया है और उसे जांच के लिए हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार तड़के सुबह 2 बजे नागपुर पुलिस कंट्रोल रूम को एक कॉल मिली, जिसमें बताया गया कि फडणवीस के घर के बाहर एक बम लगाया गया है, जिसके बाद फोन करने वाले ने अचानक फोन काट दिया।

इस कॉल से नागपुर पुलिस में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में मौके पर पुलिस की एक टीम और बम निरोधक दस्ते को भेजा गया और फडणवीस के घर के अंदर और बाहर पूरी तरह से जांच की गई, लेकिन वहां कुछ भी नहीं मिला। फडणवीस और उनका परिवार फिलहाल मुंबई में है।

पुलिस की जांच में पता चला कि फोन करने वाला कान्हान इलाके का है, जहां वह बिजली गुल होने के कारण अंधेरे में रह रहा था और इसी वजह से गुस्से में उसने बम की धमकी दे दी थी। पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा कि धमकी भरा फोन करने पर शख्स को गिरफ्तार किया गया और पूछताछ की जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: हिमाचल के चंबा में हादसा, बस के नीचे सड़क में गिरने से 7 की मौत, प्रयागराज में राहुल का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

  • ,
  • अमरनाथ यात्रा स्थगित: बारिश-लैंडस्लाइड के कारण अमरनाथ यात्रा जम्मू में रोकी, एक हजार से ज्याद तीर्थयात्री लौटे

  • ,
  • राजस्थान में बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी, भरतपुर में स्कूल बंद

  • ,
  • Weather: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, आज भी येलो अलर्ट, जानें क्या है मौसम विभाग की भविष्यवाणी!

  • ,
  • होर्मुज स्ट्रेट के पास एक और मर्चेंट जहाज पर हमला, इंजन रूम में आग लगने के बाद क्रू ने मांगी मदद