हालात

खुफिया विभाग की नाकामी को दर्शाती है नागपुर हिंसा... रोहित पवार ने फडणवीस के दावोंं पर सरकार को घेरा

रोहित पवार ने कहा कि मेरा मानना है कि पहले मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को यह बात बतानी चाहिए कि नागपुर हिंसा को लेकर खुफिया विभाग फेल था या नहीं। साथ ही इस हिंसा में शामिल दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

खुफिया विभाग की नाकामी को दर्शाती है नागपुर हिंसा... रोहित पवार ने फडणवीस के दावोंं पर सरकार को घेरा
खुफिया विभाग की नाकामी को दर्शाती है नागपुर हिंसा... रोहित पवार ने फडणवीस के दावोंं पर सरकार को घेरा फोटोः IANS

महाराष्ट्र के नागपुर में हिंसा के बाद अब स्थिति नियंत्रण में है। हालांकि कई क्षेत्रों में कर्फ्यू अभी भी लागू है। इस बीच घटना को लेकर एनसीपी (एसपी) नेता और विधायक रोहित पवार ने सीएम देवेंद्र फडणवीस के दावे पर महायुति सरकार को घेरते हुए कहा है कि सरकार ने कहा है कि घटना पूर्व नियोजित थी और अगर यह सच है, तो यह खुफिया विभाग की नाकामी को दर्शाता है।

एनसीपी (एसपी) नेता और विधायक रोहित पवार ने कहा, "विधानसभा में मुख्यमंत्री आमतौर पर बयान देते हैं। लेकिन कल कुछ अलग ही चीज देखने को मिली। इस बार पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बात की, फिर उनके बाद डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने अपनी बात रखी। दोनों ने कहा कि यह घटना पहले से सुनियोजित थी। अगर यह सच है, तो यह खुफिया विभाग की नाकामी को दर्शाता है। मुझे लगता है कि अगर महाराष्ट्र में इंटेलिजेंस फेलियर होने लगा तो कल राज्य में कुछ भी बड़ा हो सकता है या किसी की जान जाती है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा।"

उन्होंने आगे कहा, "मेरा मानना है कि पहले मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को यह बात बतानी चाहिए कि नागपुर हिंसा को लेकर खुफिया विभाग फेल था या नहीं! साथ ही इस हिंसा में शामिल दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।" रोहित पवार ने कहा, "औरंगजेब की शैली ताकतवर लोगों का समर्थन करने की थी, जबकि छत्रपति शिवाजी महाराज बिना किसी भेदभाव के समाज को ऊपर उठाने में विश्वास रखते थे, जिसका हम पालन करते हैं।

एनसीपी (एसपी) नेता ने कहा कि अगर शासन के तरीकों की तुलना करें, तो यह सरकार सिर्फ ठेकेदारों के लिए लगती है और आम आदमी के लिए कुछ नहीं कर रही। इसलिए, शासन के तरीके से इस सरकार की तुलना औरंगजेब के शासन से की जा सकती है।" उन्होंने सुनीता विलियम्स के पृथ्वी पर लौटने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, "सुनीता विलियम्स 9 महीनों के बाद पृथ्वी पर लौटी हैं और हर एक भारतवासी उनकी वापसी से खुश हैं। मुझे लगता है कि उनका अनुभव युवाओं के काम आएगा।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: असम में दिखा हिंसा का ‘बंगाल मॉडल’, हमारे नेताओं पर हमले की स्वतंत्र जांच हो: कांग्रेस

  • ,
  • जमुई कांडः आरोपियों से ज्यादा उजागर करने वालों के पीछे पड़ी बिहार पुलिस! 120 सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ केस दर्ज

  • ,
  • खेल: श्रेयस अय्यर ने की जापान की तारीफ और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

  • ,
  • बिहार: जमुई घटना को लेकर तेजस्वी ने सरकार को घेरा, राज्य में बच्चियां सुरक्षित नहीं, घटना बेहद गंभीर और शर्मनाक

  • ,
  • धरती की जीवन-व्यवस्था पर बढ़ा संकट, 9 में से 7 ‘प्लैनेटरी बाउंड्री’ टूटीं, खतरे में मानव जीवनः रिपोर्ट