हालात

नोएडा: पोलिंग बूथ पर उड़ी आचार संहिता की धज्जियां!, योगी की पुलिस, बीजेपी प्रत्याशी पर ‘नमो फूड’ बांटने का आरोप

नोएडा के सेक्टर 15-ए के पोलिंग बूथ पर खुलेआम आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने की खबर है। बताया जा रहा है कि पोलिंग बूथ पर नमो फूड का खाना वितरण किया गया। योगी की पुलिस और बीजेपी प्रत्याशी पर पोलिंग बूथ पर ‘नमो फूड’ बांटने का आरोप लगा है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में आदर्श आचार संहिता की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। खबरों की माने तो नोएडा सेक्टर 15-ए में पोलिंग बूथ पर ‘नमो फूड’ का खाने का पैकेट बांटा गया। इन फूड पैकटों को बीजेपी नेताओं के साथ योगी की पुलिस पर बांटने का आरोप लगा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि गौतमबुद्ध नगर से बीजेपी उम्मीदवार महेश शर्मा हैं।

खबरों के मुताबिक, नोएडा के 15-ए सेक्टर में पोलिंग बूथ पर ‘नमो फूड’ का खाना बांटा गया। पुलिस खुद ही नमो फूड के पैकेट को गाड़ी में लेकर मतदान केंद्र पर पहुंची। जिसे बीजेपी प्रत्याशी इन पैकेट्स को बंटवा रहे थे। लेकिन मीडिया को देखकर खाना लेकर गाड़ी रफ्फू-चक्कर हो गई।

‘नमो फूड’ बांटने का वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा के एसएसपी ने सफाई दी है। उन्होंने कहा, “गलत सूचना फैलाई जा रही है कि कुछ पुलिसकर्मियों को एक राजनीतिक पार्टी के खाने को बांटा है। यह बिलकुल गलत है। स्थानीय स्तर पर कुछ खाद्य पैकेट नमो फूड शॉप से खरीदे गए थे, न कि किसी राजनीतिक पार्टी से।”

बवाल बढ़ने के बाद चुनाव आयोग का कहना है कि जिस दुकान से यह फूड पैकेट आया है उसका नाम ही नमो फूड्स है। लेकिन सवाल उठता है कि क्या इसे अचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा या नहीं?

बता दें कि आज उत्तर प्रदेश के आठ लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इन सीटों में गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, कैराना, सहारनपुर, बागपत, बिजनौर और मेरठ हैं। देश में सात चरणों में इस बार लोकसभा का चुनाव हो रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?