हालात

नारायणसामी ने पुडुचेरी में राष्ट्रपति शासन को बताया लोकतंत्र की हत्या, कहा- जनता देगी जवाब

पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायणसामी ने आरोप लगाया कि नामित विधायकों का उपयोग मोदी सरकार द्वारा लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को गिराने के लिए किया गया और पुडुचेरी की जनता अगले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को उचित जवाब देगी।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

पुडुचेरी के निवर्तमान मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी. नारायणसामी ने बुधवार को केंद्रशासित प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की खबर पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पुडुचेरी में राष्ट्रपति शासन लागू करना लोकतंत्र की हत्या है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को उपराज्यपाल की सिफारिश के आधार पर पुडुचेरी विधानसभा को भंग करने को मंजूरी दी है।

Published: undefined

पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायणसामी ने आरोप लगाया कि नामित विधायकों का उपयोग मोदी सरकार द्वारा लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को गिराने के लिए किया गया और पुडुचेरी की जनता अगले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को उचित जवाब देगी। उन्होंने बीजेपी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया।

Published: undefined

बता दें कि बीते हफ्ते कांग्रेस ने दक्षिण में अपनी एकमात्र सरकार खो दी क्योंकि विधानसभा में फ्लोर टेस्ट का सामना करने से पहले नारायणसामी की सरकार गिर गई। नारायणसामी और उनके विधायकों द्वारा वाकआउट के बाद स्पीकर वीपी शिवकोझुंडू ने घोषणा की थी कि सरकार अपना बहुमत खो चुकी है। इसके बाद सोमवार को मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने लेफ्टिनेंट गवर्नर टी. सौंदराजन को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • फिराक गोरखपुरी: मुंहफट मिजाज और विरोधाभासी व्यक्तित्व, शायरी में दर्द-मोहब्बत के साथ जीवन का दर्शन

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: असम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ेंगे चुनाव

  • ,
  • बिहार: नीतीश कुमार के बेटे निशांत की होगी राजनीति में एंट्री, राज्यसभा से कर सकतें हैं पारी की शुरुआत

  • ,
  • कांग्रेस ने असम चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ेंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान ने सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला किया और ट्रंप बोले- ईरान करना चाहता था बात...