हालात

गंगा में मेडल बहाने हरिद्वार पहुंचे पहलवानों को नरेश टिकैत ने रोका, सरकार को दिया 5 दिन का अल्टीमेटम

पहलवान बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा था कि वे अपने मेडल को गंगा में बहाने जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने ऐलान किया था कि गंगा में मेडल बहाने के बाद वे दिल्ली में इंडिया गेट पर आमरण अनशन भी करेंगे।

गंगा में मेडल बहाने हरिद्वार पहुंचे पहलवानों को नरेश टिकैत ने रोका
गंगा में मेडल बहाने हरिद्वार पहुंचे पहलवानों को नरेश टिकैत ने रोका फोटोः सोशल मीडिया

यौन उत्पीड़न के आरोपी भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने और 28 मई को दिल्ली में पुलिस के दुर्व्यवहार से नाराज प्रदर्शनकारी पहलवान आज अपने ऐलान के अनुसार अपने मेडल बहाने हरिद्वार में गंगा किनारे पहुंचे। हालांकि समय रहते भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत वहां पहुंच गए और उन्होंने पहलवानों को समझाकर उनसे मेडल ले लिए। साथ ही टिकैत ने पहलवानों के मामले में कार्रवाई के लिए सरकार को पांच दिन का वक्त दिया है।

इससे पहले आज कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों में कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दे रहे पहलवान अब तक कोई सुनवाई नहीं होने के विरोध में अपने मेडल गंगा में बहाने हरिद्वार में हर की पौड़ी पहुंचे थे। हालांकि इसे अंजाम देने से पहले किसान नेता नरेश टिकैत ने वहां पहुंचकर पहलवानों को रोक लिया। टिकैत ने पहलवानों को समझाते हुए मेडल अपने पास ले लिए और सरकार को 5 दिन का अल्टीमेटम दिया।

बता दें कि मंगलवार को पहलवान बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने बयान जारी कर कहा था कि वह अपने मेडल को गंगा में बहाने जा रहे हैं, क्योंकि जितना पवित्र गंगा को माना जाता है, उतनी ही पवित्रता से मेहनत कर उन्होंने ये मेडल हासिल किए थे। उन्होंने ऐलान किया था कि गंगा में मेडल बहाने के बाद वे दिल्ली में इंडिया गेट पर आमरण अनशन भी करेंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: किश्तवाड़ में फटा बादल, कई वाहन बहने से मची अफरा-तफरी, सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश

  • ,
  • 'पीएम मोदी खेल रहे ‘विक्टिम कार्ड', उनकी ‘इंस्टाग्राम सभाएं’ किसी को गुमराह नहीं कर सकतीं', जयराम का पलटवार

  • ,
  • कुलगाम आतंकी हमला: दूसरे मजदूर ने भी तोड़ा दम, 2 गैर-स्थानीय श्रमिकों की मौत के बाद घाटी में हाई अलर्ट, सर्च ऑपरेशन जारी

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR में फिर होगी बारिश, जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश से हालात बिगड़े, केरल के 8 जिलों में रेड अलर्ट

  • ,
  • CWG 2026: गोल्ड से चूके नीरज चोपड़ा, जैवलिन थ्रो में जीता सिल्वर मेडल, यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज पर किया कब्जा