हालात

जम्मू कश्मीर: टेरर फंडिंग के खिलाफ NIA की बड़ी कार्रवाई, पुंछ-राजोरी समेत 6 जिलों के 15 जगहों पर छापेमारी

म्मू-कश्मीर में NIA कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। श्रीनगर, अनंतनाग, कुपवाड़ा, शोपियां, राजौरी और पुंछ में एनआईए की टीम छापेमारी के लिए पहुंची है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

टेरर फंडिंग को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी का एक्शन जारी है। जम्मू-कश्मीर में जांच एजेंसी कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। श्रीनगर, अनंतनाग, कुपवाड़ा, शोपियां, राजौरी और पुंछ में एनआईए की टीम छापेमारी के लिए पहुंची है। आपको बता दें, इसके पहले 2 मई को भी एनआईए ने जम्मू कश्मीर के 6 जिलों में छापेमारी की थी। इस दौरान छह जिलों के 12 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) – जिसमें पाकिस्तानी सेना के कमांडो और सुरक्षाकर्मियों के सिर काटने के लिए कुख्यात आतंकवादी शामिल हैं उनको पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में देखा गया है। सूत्रों ने कहा कि राजौरी और पुंछ सेक्टरों के आसपास पीओके में लंजोट, निकल, कोटली और खुइरत्ता से आतंकवादी गतिविधियों की सूचना मिली थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: आज इंदौर में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? ट्रंप ने नए कानून पर किया साइन

  • ,
  • आज इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली के खिलाफ युवाओं से करेंगे संवाद

  • ,
  • भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? ट्रंप ने नए कानून पर किया साइन, 30 दिन के भीतर होगा लागू

  • ,
  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!