हालात

नवजोत सिद्धू ने कैंसर से जूझ रही पत्नी के दृढ़ संकल्प को किया साझा, बताया पूरी मजबूती के साथ लड़ रही हैं

पंजाब के कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कैंसर से जूझ रही अपनी पत्नी के दृढ़ संकल्प को साझा करते हुए आज बताया कि उनकी पत्नी, जिनका भी नाम नवजोत सिद्धू है, कीमोथेरेपी के 6 दौर के दौरान एक दिन भी बिस्तर पर नहीं रहीं और पूरी सकारात्मकता से लड़ रही हैं।

नवजोत सिद्धू ने कैंसर से जूझ रही पत्नी के दृढ़ संकल्प को किया साझा
नवजोत सिद्धू ने कैंसर से जूझ रही पत्नी के दृढ़ संकल्प को किया साझा फोटोः @sherryontopp

कांग्रेस नेता और टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज नवजोत सिद्धू ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये कैंसर से जूझ रही अपनी पत्नी के दृढ़ संकल्प को साझा करते हुए बताया कि उनकी पत्नी कीमोथेरेपी के छह सेशन के दौरान एक दिन भी बिस्तर पर नहीं पड़ी रहीं।

नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी का नाम भी नवजोत सिद्धू ही है। उनकी पत्नी को इसी साल मार्च में स्टेज- 2 के कैंसर का पता चला था, जिसके बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज शुरू हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, वह पूरी मजबूती के साथ इलाज से गुजर रही हैं और सकारात्मकता से पूरी तरह भरी हुई है।

सिद्धू ने गुरुवार को पत्नी के छठे कीमोथेरेपी सत्र के दौरान की तस्वीरें पोस्ट करते हुए एक्स पर लिखा, "अपने बच्चों के प्यार और स्नेह से प्रेरित होकर...उनकी आखिरी कीमोथेरेपी चल रही है। अपनी पत्नी के इलाज के बारे में अपडेट साझा करते हुए और उन्होंने लिखा, "मानसिक दृढ़ता उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उनका मानना है कि उन्होंने कैंसर को हरा दिया है। 6 कीमोथेरेपी के दौरान उन्हें एक दिन के लिए भी बिस्तर पर नहीं रखा गया। भगवान की कृपा से उनका विश्वास और मजबूत हो।''

इस दौरान सिद्धू ने पत्नी के इलाज की देखरेख कर रहे डॉक्टर रूपिंदर बत्रा की भी प्रशंसा की और लिखा कि उनकी रिकवरी के पीछे डॉक्टर रूपिंदर बत्रा का बड़ा योगदान है। इस कठिन यात्रा में सभी शुभचिंतकों के प्रति आभारी हूं। बता दें कि रोड-रेज की घटना में दोषी ठहराए जाने के बाद 10 महीने तक जेल में रहे सिद्धू को इस साल की शुरुआत में ही जेल से रिहा किया गया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: हिमाचल के चंबा में हादसा, बस के नीचे सड़क में गिरने से 7 की मौत, प्रयागराज में राहुल का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

  • ,
  • Weather: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, आज भी येलो अलर्ट, जानें क्या है मौसम विभाग की भविष्यवाणी!

  • ,
  • होर्मुज स्ट्रेट के पास एक और मर्चेंट जहाज पर हमला, इंजन रूम में आग लगने के बाद क्रू ने मांगी मदद

  • ,
  • हिमाचल प्रदेश: चंबा में दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी बस नीचे सड़क में गिरी, 7 लोगों की मौत, कई घायल

  • ,
  • भारत समेत 5 देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने वाला बिल अमेरिकी सीनेट में पास, 86 सांसदों ने पक्ष में वोट किया