हालात

किसान आंदोलन पर सिद्धू का वीडियो वारयल, कहा- ऐ खाक नशीनों उठ बैठो, अब तख्त गिराए जाएंगे, और ताज उछाले जाएंगे

कांग्रेस नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री और पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी नवजोत सिंह सिद्धू ने किसान आंदोलन के समर्थन में अनोखे अंदाज में साथ देने का ऐलान किया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि सब तख्त गिराए जाएंगे, सब ताज उछाले जाएंगे।

फाइल फोटो : सोशस मीडिया
फाइल फोटो : सोशस मीडिया 

नवजोत सिंह सिद्धू अपने ही अंदाज के लिए जाने जाते हैं। किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए सिद्धू ने ट्वीट पर लिखा, “आज देश का असली बहुसंख्यक अपनी ताकत दिखा रहा है और किसानों का आंदोलन देश में अनेकता में एकता की भावना पैदा कर रही है। यह असहमति कि चिंगारी पूरे देश को एक कर देती है और यह आंदोलन दे को जाति, रंग, नस्ले के भेद से पर उठकर एक धागे में पिरो रहा है। किसानों की दहाड़ की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है....

उन्होंने इसके साथ एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में किसान आंदोलन की तस्वीरें हैं और सिदधू की आवाज में नरेशन। इसमें सिद्धू अपने ही अंदाज़ की शायरी करते हुए कहते हैं, “भट्ठी को दूध पर रखो तो उसका उबलना निश्चित है...और किसानो में रोष और आक्रोश जगा दो तो सरकारों का तख्त ओ ताज उलटना निश्चित है… दरबार ए वतन में जब एक सब जाने वाले जाएंगे... कुछ अपनी कजा को पहुंचेंगे कुछ अपनी सजा को पाएंगे...ए खाक नशीनों उठ बैठो, अब तख्त गिराए जाएंगे और ताज उछाले जाएंगे.....”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: किश्तवाड़ में फटा बादल, कई वाहन बहने से मची अफरा-तफरी, सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश

  • ,
  • सिनेजीवन: आशुतोष राणा बोले- छात्र देश का भविष्य, उनकी बात सुननी चाहिए और सलमान खान ने संजय दत्त के लिए किया खास पोस्ट

  • ,
  • CWG 2026: सिर्फ 30 मिनट में 2 गोल्ड, मुक्केबाजी में प्रीति के बाद जैस्मिन ने दिखाया दमखम

  • ,
  • हॉकी इंडिया के बोर्ड की सहमति के बिना जर्सी का रंग कैसे बदला गया? खड़गे का सवाल, बोले- निर्णय पर पुनर्विचार हो

  • ,
  • कुलगाम आतंकी हमला: बेहतर भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ से कश्मीर गए थे दीपक और भूपेंद्र, एक था परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य