हालात

गोवा में नौसेना का लड़ाकू विमान मिग-29K हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे पायलट  

भारतीय नौसेना का दो सीटों वाला मिग 29के प्रशिक्षण विमान शनिवार को डाबोलिम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कुछ ही दूरी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। भारतीय नौसेना ने कहा कि पक्षी टकराने के कारण विमान के इंजन में आग लग गई थी।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

भारतीय नौसेना का दो सीटों वाला मिग 29के प्रशिक्षण विमान शनिवार को डाबोलिम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कुछ ही दूरी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। भारतीय नौसेना ने कहा कि पक्षी टकराने के कारण विमान के इंजन में आग लग गई थी। नौसेना ने एक बयान में कहा कि दो पायलट- कैप्टन एम. शिवखंड और लेफ्टिनेंट कमांडर दीपक यादव- विमान से सुरक्षित बाहर निकल आए। भारतीय नौसेना ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बयान के अनुसार, "पूर्वाह्न् लगभग 11.45 बजे दो सीटों वाला मिग विमान गोवा में डाबोलिम स्थित आईएनएस हंस एयर बेस से नियमित प्रशिक्षण उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद पक्षियों के एक झुंड से टकरा गया। पायलटों ने देखा कि बाएं इंजन से आग निकल रहा है और दाएं इंजन में भी आग लग गई है।"

डाबोलिम इंटरनेशनल एयरपोर्ट दक्षिण गोवा में भारतीय नौसेना के एयरबेस आईएनएस हंस से अलग काम करता है।

बयान में कहा गया, "ज्यादा नुकसान होने और कम ऊंचाई के कारण विमान को बचाया नहीं जा सका। सूझबूझ दिखाते हुए पायलट दुर्घटनाग्रस्त विमान को बस्ती से दूर ले गए और दोनों पायलट सफलतापूर्वक विमान से निकल आए। जमीन पर किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: वियतनाम में भारतीयों को लेकर जा रही नाव डूबी, कई लोगों की मौत, FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस

  • ,
  • राजस्थान में स्वास्थ्य सेवा का बुरा हाल! भीलवाड़ा में 6 तो बांसवाड़ा में 2 प्रसूताओं की मौत, गहलोत ने BJP साधा निशाना

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया में जुलूस, सभा और प्रदर्शन पर रोक, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा-163 लागू

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी: कौन हैं राम मंदिर SIT के मुखिया विजय विश्वास पंत, क्यों लगा था 420 का आरोप?

  • ,
  • 'BJP सरकार में भ्रष्टाचार का पर्याय बना MP, एथेनॉल के नाम पर 1,200 करोड़ रुपए का चावल घोटाला', खड़गे ने मोदी और शाह को घेरा